शिक्षामंत्री का बछड़ा गायब, तलाश रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का बछड़ा गायब हो गया है। मंत्री की तरफ से तहरीर नहीं मिलने का दावा करने वाली पुलिस बछड़े की तलाश में दिनभर लगी रही।
इसी बीच मंत्री के ओएसडी ने बछड़े के गोकशी करने वालों के हत्थे चढ़ने की आशंका जताई है। बछड़े को खोजने के लिए पुलिस व्हाट्स एप की मदद ले रही है। हुलिये के आधार पर बछड़ा खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
कैंट क्षेत्र की यमुना कॉलोनी में रहने वाले शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की गाय का बछड़ा दो दिन पहले घर से निकलकर एक गड्ढे में गिर गया था, जिस कारण उसे चोटें आ गई थीं। मुंह सूजने के कारण वह चारा नहीं खा पा रहा था। शुक्रवार सुबह छह बजे बछड़े को घास खाने के लिए बाहर छोड़ दिया गया।
आठ बजे के करीब वह गायब हो गया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। मंत्री के ओएसडी इंद्रभूषण बडोनी की सूचना पर पुलिस खोजबीन जुटी। पुलिस उपाधीक्षक नगर मनोज कत्याल और इंस्पेक्टर हरीश मेहरा ने मंत्री के आवास पहुंचकर बछड़े के हुलिये की जानकारी ली।
फोटो लेकर तलाश में लगी कई थानों की पुलिस
सूत्रों की मानें तो गायब बछड़े के फोटो को आसपास के थानों की पुलिस को भेजा गया। शनिवार को भी दिनभर गायब बछड़े के बारे में पुलिस अधिकारी अपडेट लेते रहे। हालांकि, तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। उधर, मंत्री के ओएसडी बड़ोनी ने शनिवार को आशंका जताई कि क्षेत्र में गोकशी करने वाला कोई गिरोह सक्रिय है, जिसने बछड़े को उठा लिया है।
प्यार से पुकारते हैं चुलबुल पांडेय
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के परिजन बछड़े का नाम चुलबुल पांडेय रखा हुआ है। बताते हैं कि परिजनों ने गाय के दोनों बछड़ों का नामकरण किया है।
शिक्षा मंत्री का बछड़ा गायब होने के बारे में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है। इस कारण न तो मुकदमा दर्ज हुआ है और न किसी तरह की कार्रवाई की गई है।
-पुष्पक ज्योति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक