फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police search in ramdev's brother

रामदेव का भाई सामने नहीं आया तो होगी कुर्की

Thu, 24 Oct 2013 11:54 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 24 Oct 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
police search in ramdev's brother

पतंजलि के पूर्व कर्मचारी नितिन त्यागी को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली हैं। इस मामले में योगगुरु रामदेव के भाई रामभरत आरोपी हैं।

विज्ञापन


रामभरत की तलाश में बुधवार को गैरजमानती वारंट जारी किए गए थे। हरिद्वार एसएसपी ने रामभरत की गिरफ्तारी को कई टीमें गठित की है। टीम ने बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार तक हरिद्वार, दिल्ली और यूपी में कई स्थानों पर छापे मारे, मगर नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन


पढें, रामदेव के भाई पर अपहरण का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
नितिन त्यागी के दादा सोमदत्त त्यागी निवासी गांव रेई थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर की तहरीर के आधार पर जिला हरिद्वार के थाना कनखल में रामभरत के खिलाफ तीन दिन तक बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी रमेश निवासी जिंद हरियाणा को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई थी। वहीं मुख्य आरोपी योगगुरू रामदेव के भाई रामभरत की गिरफ्तारी को पुलिस दो दिन से छापेमारी कर रही है।

पढें, भाजपा के जनसमर्थन से बौखला गई कांग्रेसः रामदेव

सपी सिटी एसएस पंवार ने बताया कि बुधवार की रात्रि और बृहस्पतिवार को पुलिस ने कई प्रदेशों के शहरों में दबिश दी, लेकिन रामभरत का कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed