फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police ready for security arrangements for PM's visit

प्रधानमंत्री के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैयार

Wed, 06 Oct 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police ready for security arrangements for PM's visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां कर ली हैं। इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिए डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीजीपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा के मानकों के अनुसार व्यवस्था करने को कहा। डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय के सभागार में बैठक बुलाई थी। उन्होंने इंटेलीजेंस अधिकारियों को सभी टीमों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में आईजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, आईजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल, आईजी सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी, एसपी इंटेलीजेंस निवेदिता कुकरेती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
यह भी दिए निर्देश
- सुनिश्चित किया जाए कि वीवीआईपी फ्लीट में लगे वाहन सही स्थिति में हों। चालकों का चरित्र प्रमाणपत्र व चिकित्सा परीक्षण समय से कर लिया जाए।
- जौलीग्रांट एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से समन्वय स्थापित कर लिया जाए।
- वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान जनता को कम दिक्कत हो इसके लिए यातायात प्लान बनाया जाए।
- वीवीआईपी ड्यूटी के लिए जारी कोविड गाइडलाइन का शत प्रशित अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए।
- कार्यक्रम स्थल के अंदर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश कराया जाए।
- कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन उपकरणों की भी पर्याप्त व्यवस्था हो।
- ब्रीफिंग व रिहर्सल समय से कराने के लिए निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed