देवप्रयाग: गंगा में नहाने उतरा सिपाही तेज बहाव में बहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग संगम पर नहाते समय एक सिपाही गंगा की तेज बहाव में आकर बह गया। साथी होमगार्डों की सूचना पर पहुंचे जल पुलिस के जवानों ने गंगा में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
देवप्रयाग थाना पुलिस के मुताबिक देवप्रयाग के पौड़ी क्षेत्र में बाहबाजार थाने में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार (35) पुत्र रणवीर सिंह निवासी मोहम्मदपुर जट, मंगलौर, जिला हरिद्वार की ड्यूटी रामकुंड होटल के पास पिकेट में लगी है।
शनिवार दोपहर सिपाही पिकेट में तैनात दो होमगार्ड जवानों मोहनलाल और सूरत सिंह के साथ नीचे गंगा संगम पर गया। सिपाही नहाने के लिए गंगा में उतर गया और होमगार्ड किनारे बैठ गए। नहाते समय सिपाही पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे डूबते देख होमगार्ड जवानों ने शोर मचाया।
गोताखोरों ने चलाया अभियान
जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, सिपाही पानी की गहराई में ओझल हो गया। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कोटियाल ने बताया कि जल पुलिस और गोताखोरों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पानी में लापता सिपाही का कुछ पता नहीं चल सका। सिपाही की 21 अगस्त को पुलिस लाइन पौड़ी से थाने में तैनाती हुई है।
दून के युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं
ऋषिकेश। बीते शुक्रवार को गोवा बीच नामक स्थान पर गंगा में नहाते समय पानी के तेज बहाव में आकर डूबे दून के युवक का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को जल पुलिस और गोताखोरों ने गोवा बीच से लेकर रामझूला पुल तक सुबह से शाम तक खाक छानी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
तलाशी अभियान के दौरान परिजन साथ रहे। बीते शुक्रवार को दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला घूमने आया नितिन नाहर (22) पुत्र मदनलाल गोवा बीच में नहाते समय डूब गया था। नितिन दून में घोसी गली स्थित बबूल लंहगा हाउस में काम करता है।