फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police not working on uttarakhand cm wife FIR

उत्तराखंड सीएम की पत्नी की एफआईआर पर कुंडली मारकर बैठ गई पुलिस

Tue, 24 Jul 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jul 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
police not working on uttarakhand cm wife FIR
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala

आम को तो छोड़ो यहां तो खास के खास प्रदेश के मुखिया की पत्नी की एफआईआर पर पुलिस कुंडली मारकर बैठ गई है। चार दिनों से जांच के नाम पर पुलिस एक कदम भी नहीं खिसक पाई है। तीन दिनों से सिर्फ साक्ष्य जुटाने के प्रयासों का दावा किया जा रहा है। जबकि, सारे साक्ष्य पुलिस के सामने हैं। पुलिस को तो बस वादी सुनीता रावत की शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच करनी है, उसके सही मिलते ही, सारे आरोप सही सिद्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी सुनीता रावत डालनवाला थाने पहुंची थीं। यहां उन्होंने समाज सेवी और पूर्व भाजपा नेता सुभाष शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सुभाष पर आरोप है कि उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर सुनीता रावत की शैक्षिक प्रमाणपत्रों को फर्जी बताया था। इन सब बातों को तमाम टीवी चैनलों और समाचार पत्रों ने कवर किया था। इसी तरह की बातें सुभाष ने अपनी फेसबुक पर भी लिखी थी। ऐसे में सुनीता रावत ने पुलिस को बताया था कि इन सबसे उनकी छवि खराब हुई है और शिक्षा विभाग में माहौल खराब हुआ है।
विज्ञापन


मुकदमा आईपीसी की धारा 469 और आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। लिहाजा इसकी जांच इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण स्वयं ही कर रहे हैं। रौथाण ने बताया कि अभी वे प्रेस क्लब के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही समाचार पत्रों में छपी खबरों की कटिंग आदि जुटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुभाष शर्मा के फेसबुक अकाउंट के स्क्रीन शॉट भी लिए जाएंगे, जिस पर उन्होंने सुनीता रावत के बारे में बातें लिखीं हैं। इसी तरह की बातें तीन दिन पहले शनिवार को भी पुलिस अधिकारियों ने कही थी।  ऐसे में साफ है कि पुलिस ने अभी तक साक्ष्यों जुटाने के सिर्फ प्रयास ही कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed