फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police met with accident.

ब्रेक फेल होने के बाद पलटी पुलिस वैन, 26 घायल

Mon, 23 Mar 2015 10:57 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Mar 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
police met with accident.

भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर रविवार सुबह मुख्यमंत्री ड्यूटी के लिए कांस्टेबलों को लेकर बेतालघाट जा रही पुलिस वैन के रातीघाट के पास ब्रेक फेल हो गए।

विज्ञापन


चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वैन को पहाड़ी से टकरा दिया। इसके बाद वैन सड़क पर पलट गई। जिससे इसमें सवार 26 पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन पुलिस कर्मियों में से एक को हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नैनीताल पुलिस लाइन से वैन (यूए 04 ई-4297) रविवार सुबह 26 पुलिस कर्मियों को लेकर बेतालघाट की ओर जा रही थी। साढ़े आठ बजे जैसे ही वैन रातीघाट के पास पहुंची, तभी उसके ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक सुरेश चंद्र ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वैन को सड़क किनारे की पहाड़ी से टकरा दिया, इसके बाद वैन एनएच के बीचोंबीच पलट गई। डंपर की मदद से पलटी वैन को हटाया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

घायलों को एंबुलेंस 108 और पुलिस के अन्य वाहनों से सीएचसी खैरना लाया गया, जहां से 23 पुलिस कर्मियों को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उपनिरीक्षक अमर सिंह ह्यांकी को 108 से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

जबकि दो अन्य घायलों गौरव सिंह एवं शिवशंकर खबर लिखे जाने तक सीएचसी खैरना में ही भर्ती थे।

ये हुए घायल

police met with accident.

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही सीएम ड्यूटी को जा रहे सीओ नैनीताल हरीश चंद्र सती, भवाली के कोतवाल हरीश चंद्र पांडा, चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी खैरना सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

वैन चालक सुरेश चंद्र, उपनिरीक्षक अमर सिंह ह्यांकी, कांस्टेबल राजीव कुमार, महेंद्र नयाल, प्रेम पाल, सुरेंद्र रौतेला, मनोज शर्मा, ललित तिवारी, महेंद्र सिंह, कमल बिष्ट, महिप किशोर, समेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण, आनंद सिंह, सुनील, शिवशंकर, अनिल कुमार, मनोज द्विवेदी, गौरव सिंह, महेंद्र सिंह, संजय यादव, विजय कुमार, मोनू कुमार, हरीश सिंह बिष्ट, दीपक रौतेला, जहीर अहमद सभी निवासी पुलिस लाइन नैनीताल।

चोटिल पुलिस कर्मियों को फिर ड्यूटी में भेजा
सड़क पर पलटी पुलिस वैन में सवार कुल 26 में से 23 पुलिस कर्मी ऐसे थे, जिन्हें हल्की चोटें आई थी। हालांकि इन्हें सीएचसी खैरना में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

लेकिन उक्त सभी पुलिसकर्मियों को आराम की जरूरत थी, क्योंकि वह सभी हादसे के बाद से घबराए थे। बावजूद इसके पुलिस अधिकारियों ने चोटिल पुलिस कर्मियों को फिर से मुख्यमंत्री ड्यूटी में बेतालघाट भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed