फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police line holi

दूसरे दिन पुलिस लाइन में उड़ा रंग-गुलाल

Wed, 19 Mar 2014 10:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Mar 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
police line holi

सोमवार को होली की ड्यूटी करने के बाद पुलिस वालों ने मंगलवार को होली मनाई।

विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस में एक और 'तूफान' ने दी दस्तक

पुलिस लाइन में डीजे पर नाचते-गाते पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी के साथ रंग घोलकर पाइप के जरिए पुलिस वालों पर बौछार की।
विज्ञापन


पढ़ें, वोटों के लिए 'नरकंकाल' की नुमाइश
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुबह दस बजे पुलिस अफसर और थानाध्यक्षों ने एसएसपी आवास पहुंचकर होली की बधाई दी। फिर डीआईजी रेंज दफ्तर जाकर रंग लगाया। थाने-चौकियों में भी सुबह से होली के रंग उड़ते नजर आए।

इसके बाद एसएसपी समेत सभी अफसर और जवान पुलिस लाइन पहुंचे। यहां दोपहर बाद तक रंग गुलाल उड़ता रहा। अधिकारी हों या जवान सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

पढ़ें, शिक्षिका के घर में घुसकर प्रिंसिपल ने की गलत हरकत

चार साल पहले धारा चौकी के बाहर होली के बहाने लोगों से अभद्रता की घटना से सबक लेते हुए पुलिस कर्मियों को आम लोगों से न उलझने की सख्त हिदायत थी।

पुलिस वालों को थाने-चौकी या पुलिस लाइन में ही होली मनाने की अनुमति दी गई थी। हालांकि पुलिस वालों के होली में व्यस्त होने से शहर में कई जगह जाम भी लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed