फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police lathicharge after fight between two community for love affair

देहरादून: प्रेम प्रसंग को लेकर चौकी में भिड़े दो समुदाय के लोग, लाठी चार्ज के बाद पीएससी तैनात

Tue, 22 Aug 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Aug 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
police lathicharge after fight between two community for love affair
fight

राजधानी में सोमवार देर रात प्रेम प्रसंग के एक मामले में जमकर फसाद हुआ। दो समुदाय के लोग चौकी घेरने पहुंचे तो पुलिस ने तीन बार लाठीचार्ज कर सबको खदेड़ दिया। इसमें कई लोगों को चोटें भी आई हैं। माहौल को देखते हुए इलाके में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


सोमवार रात आराघर इलाके में भगत सिंह कॉलोनी निवासी एक युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दूसरे संप्रदाय की मोहिनी रोड निवासी लड़की छेड़ने के आरोप पर जमकर पीट डाला। इसके बाद उसे आराघर चौकी में लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही लड़के के परिजनों को मिली तो वो भी आराघर चौकी में एकत्र हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से तनातानी हो गई। माहौल गर्मा गया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को चौकी से खदेड़ दिया। देर रात तक पुलिस ने तीन बार दोनों संप्रदाय के लोगों पर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कई लोगों को चोटें र्भी आइं। देर रात तक सुरक्षा के मद्देनजर मोहिनी रोड और भगत सिंह कालोनी में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। जिले के कई थानों की पुलिस बुला ली गई। देर रात तक क्षेत्र में तनाव व्याप्त था।

लड़का बोला- हमने कर ली शादी

police lathicharge after fight between two community for love affair

फरवरी में कराया था मुकदमा
बीती फरवरी में लड़की ने लड़के के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में लड़की कोर्ट में जाकर अपने बयान से मुकर गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद लड़का और लड़की में प्रेम संबंध बन गए।

लड़का बोला- हमने कर ली शादी
सोमवार रात बवाल होने के बाद लड़का भी खुलकर सामने आ गया। उसने सबके सामने शादी की बात कुबूल की। उसने कहा कि वह उस लड़की से शादी कर चुका है।

पुलिस ने समझाने की कोशिश की
पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़िग रहे। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग ईसी रोड और आराघर चौकी पर जमे रहे। वहीं स्थिति पर काबू पाने के लिए जिले के कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात रही।

मौके पर नहीं पहुंची एसएसपी
भारी विवाद और तीन बार लाठीचार्ज होने के बावजूद मौके पर एसएसपी नहीं पहुंचीं। स्थानीय लोगों को आरोप है कि कई बार मामले की सूचना देने का बावजूद एसएसपी नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने उन पर संप्रदायिक विवाद को भी हल्के में लेने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed