फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police is going to take a big initiative to deal with the

सड़क पर खड़े किए वाहन तो उठा कर ले जाएगी क्रेन : एसएसपी

Tue, 01 Oct 2024 04:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Police is going to take a big initiative to deal with the
I- विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में तीन-तीन क्रेन होंगी तैनात
विज्ञापन

I

I
I

I- यातायात संचालन के लिए 15 पीआरडी कर्मी की इसी सप्ताह होगी तैनातीI



पछवादून क्षेत्र में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस बड़ी पहल करने जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यातायात संचालन में सबसे अधिक समस्या सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के कारण होती है। ऐसे वाहनों को उठाने के लिए विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में तीन-तीन क्रेन तैनात की जा रही हैं। यातायात संचालन के लिए इसी सप्ताह 15 पीआरडी कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।



सोमवार को एसएसपी ने विकासनगर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, हवालात, मालगृह, सीसीटीएनएस कक्ष, भोजनालय, बैरक की व्यवस्थाओं को देखा। हिस्ट्रीशीटरों, वांछित और इनामी बदमाश के बारे में जानकारी ली। उप निरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया। कहा कि यदि सड़कों पर बेतरतीब वाहन न खड़े किए जाएं तो यातायात संचालन में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन, ऐसा तभी संभव होगा जब सख्ती की जाएगी। इसलिए विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में तीन-तीन क्रेन की तैनाती की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि क्षेत्र में बाहरी राज्यों के अपराधियों की सक्रियता बढ़ी है। अपराधियों को चिह्ति करने के लिए पुलिस लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। उन्होंने बाहरी लोगों से अपील की कि जल्द से जल्द वे अपना सत्यापन करा लें।
विज्ञापन


एसएसपी ने भी माना की पछवादून क्षेत्र में महिला और नाबालिग के साथ अपराध में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इन अपराधों में अधिकांश बाहरी लोगों की संलिप्ता पाई जा रही है। पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर रही है। पछवादून क्षेत्र में बढ़ते सूखे नशे की बिक्री और प्रव़ृति को लेकर एसएसपी ने कहा कि अधिकतर अपराधों के पीछे नशा एक बड़ा कारण है। पुलिस लगातार नशा तस्कारों पर शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजेश साह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार, कालसी थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी, सहसपुर थाने के उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा, हरबर्टपुर चौकी प्रभारी विनय मित्तल, बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता, कुल्हाल चौकी प्रभारी अमन चड्डा, उपनिरीक्षक संदीप पंवार, सनोज कुमार, विक्रम सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।





Iविवेक भंडारी बने डाकपत्थर चौकी प्रभारीI

प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने डाकपत्थर चौकी में लंबे से चौकी प्रभारी का पद रिक्त होने का सवाल उठाया। इस पर एसएसपी ने डाकपत्थर चौकी में चौकी प्रभारी रूप में उपनिरीक्षक विवेक भंडारी की तैनाती कर दी।





Iविधायक के चेताने के बाद अवैध कब्जों का किया निरीक्षणI

रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पुलिस को अवैध कब्जों को लेकर चेताया था। एसएसपी अजय सिंह ने भी कहा कि नदी, नहर और बरसाती नालों के किनारे अवैध अतिक्रमण बढ़ा है। यहां रहने वाले बाहरी लोगों की विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई जा रही है। एसएसपी ने सेलाकुई में स्वराना, सहसपुर में आसन, विकासनगर में ढालीपुर, ढकरानी, कुल्हाल क्षेत्रों में नहर किनारे हुए अतिक्रमण को देखा। तहसीलदार और संबंधी विभागों को अवैध अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए।






Iपुलिसकर्मियों के साथ किया भोजनI

एसएसपी ने कोतवाली के मेस में पुलिसकर्मियों के साथ भोजन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा भी की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed