फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police inspector arrested

छात्र की मौत पर दारोगा गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2014 09:16 PM IST
अमर उजाला देहरादून
अमर उजाला देहरादून Updated Tue, 28 Jan 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
police inspector arrested

राजधानी देहरादून में छात्र की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में आरोपी दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्र के परिजनों ने एसएसपी केवल खुराना से मुलाकात कर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की। एसएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


विजयनगर, अधोईवाला निवासी अंकित (19) पुत्र बाबूलाल और 11वीं की छात्रा का तीन साल से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि पुलिस में एसआई (विशेष श्रेणी) और एक विधायक के गनर छात्रा के पिता और परिजनों ने 21 जनवरी को अंकित से जमकर मारपीट की थी।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक अंकित तब से परेशान था। 25 जनवरी की शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने 26 जनवरी को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग पर अंकित के शव को सहस्त्रधारा क्रासिंग पर रखकर जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
रायपुर पुलिस ने छात्रा के दारोगा पिता और मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार सुबह अंकित के परिजन फिर एसएसपी कैंप आफिस पहुंचे। परिजनों की मांग थी कि अंकित को पीटने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।


एसएसपी केवल खुराना से मिलने वालों में अंकित की बहन अंकिता, मां उषा देवी, नीरज, तरुण, कुलदीप, बबली, रजिया आदि शामिल रहे। पुलिस का मानना है कि अंकित की मौत जहर खाने से हुई है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed