{"_id":"e5abaea06dad40ca8d8525600837cf19","slug":"police-inspection-for-rahul-gandhi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी अब रविवार को आएंगे दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी अब रविवार को आएंगे दून
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Feb 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित दून दौरा अब शनिवार की बजाय रविवार को होगा। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राहुल का यह दौरा एक दिन के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहेल मंगलवार को एसएसपी अजय रौतेला ने रैली स्थल परेड ग्राउंड और राजपुर रोड स्थित होटल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। किसी भी खतरे की आशंका को देखते हुए खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में है राहुल की रैली
23 फरवरी को राहुल गांधी की परेड ग्राउंड में रैली और राजपुर रोड स्थित एक होटल में बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर पुलिस अतिरिक्त सतर्क है और खुफिया विभाग को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
आईबी रोजाना रिपोर्ट दिल्ली मुख्यालय भेज रही है। परेड ग्राउंड और आसपास खुले में रहने वाले लोगों के साथ ठेली-रेहड़ी वालों का भी सत्यापन जारी है। बुधवार तक दिल्ली से एसपीजी और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के अफसर भी दून में डेरा डाल सकते हैं।
ट्रैफिक की प्लानिंग शुरू
मंगलवार को एसएसपी के साथ एसपी सिटी नवनीत भुल्लर और क्षेत्राधिकारियों ने परेड ग्राउंड और होटल में जाकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रैली के दिन के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है।