{"_id":"626ac48f18d62645f41464e3","slug":"police-in-super-alert-mode-on-goodbye-zuma-and-eid-city-news-drn410283881","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा जुमा और ईद पर सुपर अलर्ट मोड में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा जुमा और ईद पर सुपर अलर्ट मोड में पुलिस
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार ने अलविदा जुमा और ईद पर पुलिस को सुपर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही एलआईयू और पुलिस की अन्य विंग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
डीजीपी अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को सभी जिला प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जिलों को ईद और अलविदा जुमा पर सुपर अलर्ट मोड पर रहने की जरूरत है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीएम, एसएसपी और जिलाधिकारी स्तर पर शांति समिति की गोष्ठी करा लें ताकि सभी जिम्मेदार लोगों को इस बाबत बताया जा सके।
त्योहार रजिस्टर का अध्ययन, बीते वर्षों के सभी विवाद और मुकदमों की वर्तमान स्थित को देखा जाए। इसका उचित समाधान किया जाए। डीजीपी ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसको और भी सघन कर लें ताकि हर प्रकार के संदेशों की निगरानी की जा सके। आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने वालों को तत्काल सबक सिखाया जाए। पुलिस की ओर से भी सोशल मीडिया पर शांति व्यवस्था की अपील करने संबंधी पोस्ट अपलोड की जाएं। इसका ज्यादा से ज्यादा सर्कुलेशन किया जाए।