फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police held a meeting to maintain peace during Holi and Ramzan

Dehradun News: होली व रमजान में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने की बैठक

Mon, 10 Mar 2025 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Police held a meeting to maintain peace during Holi and Ramzan
विकासनगर। होली और रमजान के पर्व के दौरान शांति व्यवस्था के लिए सहसपुर में पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पुलिस ने दोनों समुदायों से शांति पूर्वक और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। सोमवार को सहसपुर थाने में सीओ विकासनगर बीएल शाह ने दोनों समुदायों के साथ बैठक की। सीओ ने कहा कि दोनों समुदायों के त्योहारों को शांतिर्पूण ढंग से संपन्न करवाना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए दोनों समुदायों का सहयोग जरूरी है। पुलिस ने दोनों समुदायों से त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट, वरिष्ट उपनिरीक्षक विकास रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed