फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Process started to select next DGP of Uttarakhand Police Headquarters has sent three senior names

Dehradun: प्रदेश का अगले डीजीपी चुनने के लिए प्रक्रिया शुरू, सेठ, प्रसाद और अभिनव कुमार का नाम पैनल में भेजा

Wed, 25 Oct 2023 12:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2023 12:27 PM IST
सार

डीजीपी बनने के लिए वह अधिकारी पात्र होते थे जो 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हों। लेकिन, इस शर्त को कोई भी आईपीएस अधिकारी पूरा नहीं कर रहा था। ऐसी स्थिति देश के कई राज्यों में भी बनी हुई थी।

विज्ञापन
Process started to select next DGP of Uttarakhand Police Headquarters has sent three senior names
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश का अगले डीजीपी चुनने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने तीन वरिष्ठतम अधिकारियों के नाम शासन को भेज दिए हैं। इनमें एडीजी दीपम सेठ, एडीजी पीवीके प्रसाद और एडीजी अभिनव कुमार का नाम शामिल हैं। अब इस पैनल को शासन से यूपीएससी भेजा जाएगा। नवंबर में यूपीएससी चेयरमैन की अध्यक्षता होने वाली बैठक में प्रदेश के 12वें डीजीपी का नाम चुना जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार आगामी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डीजीपी बनने के लिए वह अधिकारी पात्र होते थे जो 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हों। लेकिन, इस शर्त को कोई भी आईपीएस अधिकारी पूरा नहीं कर रहा था। ऐसी स्थिति देश के कई राज्यों में भी बनी हुई थी। ऐसे में पिछले दिनों यूपीएससी ने इन नियमों में बदलाव करते हुए इस अर्हता को 25 साल किया था। ऐसे अधिकारी जो 25 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हों और एडीजी की रैंक पर हों का नाम भी पैनल में भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे प्रदेश में सात एडीजी हैं। इनमें सबसे वरिष्ठ एडीजी दीपक सेठ 1995 बैच के आईपीएस हैं। दूसरे नंबर पर 1995 के ही एडीजी पीवीके प्रसाद और तीसरे पर 1996 बैच के अभिनव कुमार हैं। इनके बाद एडीजी संजय गुंज्याल, अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन और एपी अंशुमान भी एडीजी हैं और 25 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हैं। इनमें से तीन वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ, पीवीके प्रसाद और अभिनव कुमार का नाम शासन को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में होनी है बैठक
नवंबर में डीजीपी चुनने के लिए यूपीएससी में बैठक होगी। इसमें अध्यक्ष यूपीएससी के चेयरमैन होंगे। जबकि, चार मेंबर होंगे। इनमें भारत सरकार के गृह सचिव, उत्तराखंड के मुख्य सचिव, उत्तराखंड के डीजीपी और किसी एक सेंट्रल ऑर्म्ड फोर्स के डीजी। सेंट्रल ऑर्म्ड फोर्स के डीजी का नाम केंद्रीय गृह विभाग ही नामित करेगा।

तीनों अधिकारी एक नजर में
एडीजी दीपम सेठ : बैच 1995 के अधिकारी हैं। दीपम सेठ उत्तराखंड में कई जिलों के कप्तान रह चुके हैं। वह गढ़वाल रेंज प्रभारी भी रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में उनके पास आईजी लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज भी रहा था। शासन में भी वह अपर सचिव गृह के पद पर रहे हैं। राज्य गठन से पहले वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेठ को इसी वर्ष अप्रैल में आईआईटी रुड़की से डॉक्टरेट की उपाधि मिली थी। वर्तमान में एडीजी स्थापना आईटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

एडीजी पीवीके प्रसाद: बैच 1995 के अधिकारी हैं। वर्तमान में एडीजी पीएसी हैं। आईपीएस पीवीके प्रसाद देहरादून समेत कई जिलों में कप्तान रहे हैं। वह वर्ष 2014 में पहले आईपीएस आईजी जेल बने थे। इसके बाद वह आईजी इंटेलीजेंस रहे और वर्तमान में एडीजी पीएसी का पदभार संभाले हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham:  ध्यान गुफा को लेकर बाबा के भक्तों में बना हुआ उत्साह, कपाट बंद होने से पहले की भी मिली बुकिंग

एडीजी अभिनव कुमार: 1995 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और एडीजी सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस हैं। अभिनव कुमार भी हरिद्वार, देहरादून जैसे जिलों के कप्तान रहे हैं। इसके अलावा वह आईटीबीपी में भी प्रतिनियुक्ति पर रहे थे। अभिनव कुमार आईजी गढ़वाल रेंज के पद भी रहे थे। वर्तमान में उनके पास मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का भी जिम्मा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed