{"_id":"6588769ff0f64faea8038d67","slug":"police-have-not-yet-got-success-in-the-case-of-theft-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-314553-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 800 लोगों का सत्यापन, पर पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 800 लोगों का सत्यापन, पर पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
Iदिनेश ज्वेलर्स में चोरी के तीनों आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर100 संदिग्ध लोगों से की गई है पूछताछI
सेलाकुई थाना क्षेत्र के दिनेश ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अभी सफलता नहीं मिली है। तीनों आरोपियों की पहचान के लिए उनके लोकल लिंक की तलाश जारी है। पुलिस ने अब तक 800 लोगों का सत्यापन किया है। शक के दायरे में आने वाले करीब 100 लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन वारदात के पांच भी बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
गत मंगलवार देर रात सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित दिनेश ज्वेलर्स से चोर आभूषण चोरी कर ले गए थे। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं। शैतान चौक से आगे चोर सीसीटीवी कैमरों में नजर नहीं आ रहे हैं।
वहीं, पुलिस अपनी लोकल लिंक की थ्योरी पर काम करते हुए क्षेत्र में लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। हालांकि आरोपियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि क्षेत्र और आसपास के करीब 800 लोगों का अब तक सत्यापन कर लिया गया है। 100 संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई है। उन्होंने बताया कि सत्यापन अभियान और पूछताछ अभी जारी है। बताया कि सेलाकुई से लेकर देहरादून तक के सभी प्रमुख तिराहों और चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।