फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police have arrested another accused Rashid from Saharanpur

Dehradun News: रेडियो एक्टिव उपकरण बरामदगी मामले में सहारनपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2024 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police have arrested another accused Rashid from Saharanpur
Iपांच आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार, कई संदिग्धों पर पुलिस की नजर
विज्ञापन

I

I
I

Iआरोपियों से पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने भी पूछताछ कीI

रेडियो एक्टिव उपकरण बरामदगी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी राशिद को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी तबरेज से पूछताछ के बाद ही पुलिस सहारनपुर के राशिद तक पहुंची। तबरेज ने बताया था कि राशिद ने ही उसे उपकरण बेचे थे। अतिसंवेदनशील इस मामले में पुलिस के रडार पर अभी कई संदिग्ध हैं। जिनकी जल्द गिरफ्तार हो सकती है।



राजपुर क्षेत्र में आयकर विभाग के एक पूर्व अधिकारी के आवास पर शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर रेडियोएक्टिव मेटिरियल उपकरण के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उपकरण पर निर्माता का नाम बोर्ड ऑफ रेडिएशन एंड आइसोटॉप टेक्नोलॉजी, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, बीएआरसी बीआरआईटी वाशी कांप्लेक्स सेक्टर 20 वाशी नवी मुंबई लिखा हुआ मिला। इस दौरान नरोरा एटॉमिक पावर स्टेशन की टीम और एसडीआरएफ की टीम ने भी पहुंचकर जांच की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर धाराएं भी बढ़ाई।
विज्ञापन




मामले में मुख्य आरोपी तबरेज से पूछताछ के बाद सहारनपुर निवासी राशिद का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने राशिद को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। राशिद नयाबांस थाना मंडी सहारनपुर का रहने वाला है। पुलिस के अलावा राशिद से अन्य एजेंसियों ने भी पूछताछ की। पूछताछ में कुछ साक्ष्य मिले हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रेडियो एक्टिव उपकरण मामले में सहारनपुर से राशिद को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अब तक छह गिरफ्तारी हो चुकी हैं। कई संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iसहारनपुर से खरीदा नहीं वहीं बनाया गया था उपकरणI



रेडियो एक्टिव उपकरण मामले में मुख्य आरोपी तबरेज से पूछताछ में सामने आया था कि उसने सहारनपुर निवासी राशिद से ये उपकरण सस्ते दामों में खरीदा था। जिसे करोडों में बेचने की डील की तैयारी थी। पूछताछ में राशिद का नाम सामने आने पर पुलिस ने सहारनपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार को राशिद से पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक आरोपी राशिद ने पूछताछ में बताया कि उसने आरोपी तबरेज को उपकरण नहीं बेचा था। तबरेज के साथ किसी अन्य ने उपकरण को अपने ही घर पर ही बनाया था। राशिद से पूछताछ के बाद मामले में पुलिस अब पहले पकड़े गए पांचों आरोपियों का कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed