Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police has also filed a case against Rahul Chauhan,

Dehradun News: राहुल पर नफरती भाषण देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Aug 2023 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police has also filed a case against Rahul Chauhan,

विज्ञापन



कांग्रेस ने कर दिया है छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

अज्ञात उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस



शनिवार को बाजार में उपद्रव के मामले में कांग्रेस से निष्कासित हुए राहुल चौहान के खिलाफ पुलिस ने हेट स्पीच (नफरती भाषण) की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। पुलिस मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अज्ञात 40-50 लोगों की पहचान करने में जुटी है।

बीते शनिवार को मुख्य बाजार में बवाल हो गया था। उपद्रव कर रहे युवकों ने 28 फिटा रोड स्थित एक घर में पथराव किया था। हमला कर गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया था। संबंधित व्यक्ति ने भी मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। उपद्रवियों ने एक युवक पर भी हमला कर दिया था। जिसमें वह घायल हो गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जमकर उत्पात मचाया गया था। कई ठेलियों को भी पलट दिया था। हाईवे जाम कर दिया था।
विज्ञापन




पुलिस को उपद्रव कर रहे लोगों को तितर बितर करने के लिए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा था। जिस पर पुलिस ने राहुल चौहान, प्रेम चौधरी और राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके साथ ही रवि, सूर्या, अंकित, सोनू, मुकेश चौहान, मनोज पांडे, अर्श शर्मा, अनिल तोमर के खिलाफ नामजद और 40-50 के खिलाफ अज्ञात मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि राहुल चौहान के खिलाफ हेट स्पीच का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो का बारीकी से अवलोकन किया जा रहा है। बताया कि अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed