फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police forcefully pick up maletha protester hemanti devi

मलेथा में अनशन पर बैठी हेमंती को जबरन उठाया, लाठीचार्ज

Sun, 07 Jun 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर (टिहरी) Updated Sun, 07 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
police forcefully pick up maletha protester hemanti devi

मलेथा में स्टोन क्रशर के विरोध में 13 दिनों से अनशन पर बैठी हेमंती देवी को शनिवार रात पुलिस ने जबरन उठा लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य आंदोलनकारी भड़क उठे।

विज्ञापन


महिला आंदोलनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए बदरीनाथ हाईवे जाम कर दिया। जाम की वजह से तीर्थयात्री और बारात की बसें फंस गईं। आंदोलनकारी अब लाठीचार्ज के आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। महिलाओं ने दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


25 मई से अनशन पर थीं हेमंती
25 मई से अनशन कर रही हेमंती की सेहत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें फीडिंग की सलाह दी थी। शनिवार दोपहर कोतवाल एएस रावत पुलिस फोर्स और एंबुलेंस के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अनशनकारी को उठाने की बात कही, तो महिलाएं भड़क उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि पुलिस बिना किसी प्रशासनिक अधिकारी के पहुंची है। महिलाओं ने पुलिस टीम की घेराबंदी करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कुछ देर तक अनशनकारी और महिला पुलिस को दुकान के अंदर बंद कर दिया। बाद में पुलिस को लौटना पड़ा था।


आंदोलन जारी रखेंगे ग्रामीण
आंदोलन चला रहे हिमालय बचाओ आंदोलन के सदस्य समीर रतूड़ी ने बताया कि ग्रामीणों की एक सूत्री मांग है कि गांव में क्रशर न चले। जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया है जिससे कई लोगों को चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed