फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police file chargesheet soon in molestation case

यौन शोषणः जोशी और रितु पर कसेगा शिकंजा

Tue, 24 Dec 2013 09:32 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Dec 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
police file chargesheet soon in molestation case

यौन शोषण प्रकरण में पुलिस निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी और निष्कासित कांग्रेस नेत्री रितु कंडियाल के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी। जांच टीम चार्जशीट को तैयार कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें,बीआरओ से सड़क छीनने के प्रस्ताव पर सरकार हिली
विज्ञापन


नौकरी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण के आरोप में अपर सचिव जेपी जोशी के खिलाफ दिल्ली के पांडवनगर थाने में 22 नवंबर को जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। मुकदमा दून ट्रांसफर होने के बाद चल रही जांच में रितु कंडियाल और अन्य के भी साजिश में शामिल होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एकत्र किए हैं सबूत
पुलिस दोनों को अलग-अलग गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने जोशी के साथ ही रितु कंडियाल की भी यौन शोषण व षडयंत्र में संलिप्तता के बारे में कई सबूत एकत्र किए हैं। इसके आधार पर पुलिस दोनों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर रही है।


पढ़ें,पहाड़ में उत्तर प्रदेश के गो तस्कर सक्रिय

एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि यौन शोषण, षडयंत्र रचने और ब्लैकमेल करने के अन्य आरोपियों के खिलाफ भी ठोस सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। इसके बाद बाकी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

पढ़ें,हैंडलूम एक्सपो में दून पहुंचे देश भर के कारीगर

उधर, फरार चल रहे ब्लैकमेलिंग के आरोपी दो टीवी पत्रकारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार दिल्ली और एनसीआर में संभावित ठिकानों पर दबिश में जुटी हैं। लेकिन अब तक आरोपी टीवी पत्रकार पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed