फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police escort in ac special

18 दिनों में तीन लूट के बाद साथ रहेगी पुलिस

Wed, 05 Feb 2014 08:23 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 05 Feb 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
police escort in ac special

दिल्ली-देहरादून एसी स्पेशल में लूटपाट और सुरक्षा खामियों पर ‘अमर उजाला’ द्वारा उठाए गए सवालों के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है।

विज्ञापन


रेलवे के एडीआरम ने ट्रेन में हुई वारदात पर नाराजगी जताते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त को आरपीएफ एस्कॉर्ट तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

18 दिनों में तीन वारदात
एसी स्पेशल ट्रेन में पिछले 18 दिनों में तीन वारदात हो चुकी हैं। इनमें दो बार मुजफ्फरनगर में ट्रेन के एसी कोच में लूटपाट और एक बार चोरी की हुई।

हर बार घटना को लेकर शोर भी मचा, लेकिन पुलिस डकैती की घटनाओं को बड़ी सफाई से चोरी में तरमीम करने में कामयाब हो गई।

लूट को पुलिस ने माना चोरी
सोमवार रात ट्रेन में लूटपाट के दौरान सात-आठ बदमाश होने के बावजूद पुलिस ने घटना को चोरी ही माना है। ‘अमर उजाला’ ने ट्रेन में यात्रियों की कोई सुरक्षा न होने का मामला प्रमुखता से उठाते हुए रेलवे पुलिस पर सवाल खडे़ किए थे।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

चलेगा आरपीएफ का स्कॉर्ट
एडीआरएम मल्होत्रा के मुताबिक एसी स्पेशल में आरपीएफ का एस्कॉर्ट चलाने के लिए कहा गया है। उधर, मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी का कहना है कि घटनाक्रम दिल्ली डिवीजन के मुजफ्फरनगर क्षेत्र में होने के कारण वहां के अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। जैसे आदेश मिलेंगे एस्कॉर्ट लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed