Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Encounter with Criminals in Vasant Vihar; Two Arrested

Dehradun News: बसंत विहार में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police Encounter with Criminals in Vasant Vihar; Two Arrested
बसंत विहार थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसके साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को हरबंशवाला बैरियर पर थाना बसंत विहार पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक नीली स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों बैरियर तोड़कर टी-स्टेट की ओर फरार हो गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश अब्दुल्ला (37) निवासी सहारनपुर को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जबकि दूसरे आरोपी शाहनवाज सलमानी (33) निवासी सहारनपुर को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। यह वर्तमान में देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में रह रहा है। दोनों के पास से एक-एक अवैध तमंचा, तीन कारतूस, एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed