फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police doing recovery in roorkee.

उगाही के चक्कर में पूरी चौकी लाइन हाजिर

Tue, 04 Nov 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 04 Nov 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
police doing recovery in roorkee.

रुड़की में ताबड़तोड़ बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार ने पुलिस की छवि खराब करना कई पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया।

विज्ञापन


काफी समय से मिल रही थी उगाही की शिकायत
एसएसपी ने उगाही के आरोप में नारसन चौकी के इंचार्ज दीप कुमार समेत चारों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि गंगनहर कोतवाली में अपराधों की बाढ़ एसएसआई हरपाल सिंह को बहा ले गई। कप्तान ने उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया।

साथ ही पुरानी तहसील और लंढौरा चौकी इंचार्ज को भी बदल दिया गया है। बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति रही।

नारसन चौकी पुलिस के बारे में एसएसपी को काफी समय से उगाही करने की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से पूरी नारसन चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं गंगनहर कोतवाली में बढ़ते अपराध और पुरानी वारदातों का खुलासा नहीं होेने पर एसएसआई हरपाल सिंह पर भी गाज गिरी है।
विज्ञापन


एसएसपी उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पिछले दो दिनों में चेन लूट की दो वारदातें और चोरी की दो बड़ी वारदातें हुई थी।

वहीं गंगनहर कोतवाली की पुरानी तहसील चौकी इंचार्ज रणवीर चौहान को चौकी से हटाकर कोतवाली गंगनहर भेज दिया गया। कैलाश बिष्ट को पुरानी तहसील चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लंढौरा पुलिस चौकी इंचार्ज विद्यादत्त जोशी को हरिद्वार शहर कोतवाली भेजा गया है। जबकि लंढौरा पुलिस चौकी में रुड़की कोतवाली के एसआई अजय जाटव को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed