फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Do not caught Diamond jewellery thiefs evan they saw them

डायमंड ज्वेलरी लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने देखा, लेकिन इसके बाद जो किया वह चौंकाने वाला था...

Wed, 14 Nov 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Nov 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
Police Do not caught Diamond jewellery thiefs evan they saw them
ज्वेलरी लूट के बाद पीड़ित

देहरादून में घंटाघर बीच चौराहे पर मेरठ के सराफा कारोबारियों से हुई लूट के मामले में पुलिस को अभी तक मात्र दो संदिग्धों के फुटेज मिले हैं। इन्हीं फुटेज के सहारे वह बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कुछ टीमों को पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को पता लगाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा है। इधर, पुलिस ने बाजार और चकराता रोड के तकरीबन 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिस वक्त घटना हुई संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी का संदेश प्रसारित होने पर तो पुलिस ने तत्परता दिखाई, लेकिन घटना के बाद चौंकाने वाला रवैया सामने आया। दरअसल, पीड़ित पिता-पुत्र बदमाशों की संख्या सात बता रहे हैं, लेकिन घंटाघर चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी बदमाशों की संख्या चार बताने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद पुलिसकर्मी कह रहे हैं कि उन्होंने बदमाशों को जाते हुए देखा है। ऐसे में सवाल उठता है कि चौराहे पर ड्यूटी बजा रहे पुलिसकर्मियों ने जब बदमाशों को भागते देखा तो खुद उनका पीछा क्यों नहीं किया ? पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को भी इसकी सूचना देने की जहमत तक नहीं उठाई ?

बता दें कि सात बदमाशों ने मेरठ के सराफा कारोबारियों से 15 लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे। घटना के बाद करीब तीन घंटे तो पुलिस ने इसकी जानकारी जुटाने में ही गुजार दिए। इसके बाद जांच शुरू की तो पता चला कि एक संदिग्ध की फुटेज सामने आई है।

उस संदिग्ध को कारोबारियों ने भी काफी हद तक पहचान लिया है। पूरे मामले में पुलिस रात तक केवल धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के अलावा कुछ नहीं कर पाई थी। बुधवार सुबह पुलिस को कुछ और फुटेज हाथ लगी है, जिनमें दो संदिग्ध एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

 

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पुलिस की कुछ टीमों को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और बागपत जनपदों में भेजा गया है। पता चला है कि इस तरह की घटनाओं को पश्चिमी यूपी में कई बार अंजाम दिया जा चुका है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि बदमाश दिल्ली नंबर की एक मोटरसाइकिल से फरार हुए हैं। हालांकि, पुलिस को शक है यह नंबर प्लेट फर्जी हो सकती है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बदमाश चकराता रोड से होते भागे हैं। लिहाजा वहां की दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस के हाथ दो फुटेज के अलावा कुछ नहीं लगा है। 

घटना के संबंध में मंगलवार रात एक स्कॉर्पियो की सूचना भी पुलिस को मिली थी। बताया गया था कि बदमाश इस स्कार्पियो से फरार हुए हैं। उसके बाद पुलिस ने रातोंरात देहरादून से बाहर निकलने वाले रास्तों पर चेकिंग बढ़ाई। एसएसपी ने बताया कि इस सूचना के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed