लड़कियों को देखकर मनचला बेटा कर रहा था 'गंदी हरकतें', पुलिस ने पिता को दी ये सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियों को देखकर मनचला बेटा गंदी हरकतें कर रहा था। वहीं वह बाइक पर स्टंट भी करता था। इस पर पुलिस ने बेटे को नहीं बल्कि उसके पिता को ये सजा दी। पढिए...
अभी तक पुलिस कॉलेज के सामने छेड़खानी करने पर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करती थी, लेकिन बनभूलपुरा पुलिस ने नाबालिग मनचले को बाइक देने पर उसके पिता का भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया। पुलिस ने मनचले की बाइक जब्त कर ली है।
आजाद नगर निवासी नाबालिग पप्पू (बदला हुआ नाम) शुक्रवार दोपहर ललित महिला इंटर कॉलेज के सामने बाइक से स्टंट कर रहा था। शिकायत थी, कि यह किशोर लड़कियों पर फब्तियां कसता है। पुलिस ने किशोर को अनावश्यक महिला कॉलेज के सामने कई बार बाइक घुमाने पर पकड़ लिया।
पुलिस को देखते ही एक अन्य मनचला मौके से भाग निकला। पुलिस ने नाबालिग की बाइक जब्त कर ली। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि नाबालिग का 4/81 और उसके पिता का 4/81 मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालान किया गया है।पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत यदि नाबालिग को पिता बाइक देता तो अपराध करता है। इसी कारण बेटे के साथ पिता का भी
चालान किया गया है। यह कार्रवाई इस वजह से की गई है कि कोई पिता अपने नाबालिग बेटे को बाइक न दें। पिता को यह ज्ञान कराना जरूरी था कि उसका बेटा बाजार में क्या कर रहा है।