{"_id":"1d8cdb078e198a112931ec0af25e9ff3","slug":"police-did-not-pay-tax-of-gunners","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदारों की सुरक्षा पुलिस महकमे को पड़ी 'भारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदारों की सुरक्षा पुलिस महकमे को पड़ी 'भारी'
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Dec 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस की तरफ से रसूखदार लोगों को गनर तो खूब मुहैया कराए गए, लेकिन विभाग की तरफ से इनमें से एक का भी सर्विस टैक्स नहीं भरा गया है।
विज्ञापन
रसूखदारों की कुंडली हो रही तैयार
बड़े प्रॉपर्टी डीलरों, विभिन्न पार्टियों से जुड़े नेताओं, वकीलों, उद्योगपतियों को हनक के लिए गनर उपलब्ध कराएं गए है। सर्विस टैक्स अफसर अब ऐसे बड़े रसूखदारों की कुंडली तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए
विज्ञापन
विभाग को बकाया सर्विस टैक्स भरने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी है। वर्तमान में शहर के 10 बड़े रसूखदार गनर की सुविधा का उपभोग कर रहे हैं।
पढ़ें, सब जानती है उत्तराखंड की 'वंडर गर्ल' ख्याति
बता दें कि अभी तक सर्विस टैक्स की तरफ से भी इस तरह की कोई सूची तैयार नहीं की गई है। विभाग पहली बार इस तरह की कवायद में जुटा है।
गनर लेने की प्रक्रिया
- गनर चाहने वाले को पुलिस के पास एक शपथ-पत्र भरकर देना होगा है कि उसकी वजह से शहर का लॉ एंड ऑर्डर प्रभावित नहीं होगा।
- किसी भी अप्रिय स्थिति गनर स्वत: विभाग के लिए कार्य करने को स्वतंत्र होगा।
- गनर हासिल करने वाले को उस समयावधि के लिए गनर के वेतन का भुगतान महकमे को करना होगा, जितने वक्त के लिए गनर लिया गया है।
हो रही कार्रवाई
विभाग की तरफ से हनक दिखाने को दिए गए गनर्स से हुई आय पर अभी तक सर्विस टैक्स नहीं चुकाया गया है। इस पर कार्रवाई की जा रही है।
- आरपी सिंह, डिप्टी कमिश्नर, सेंट्रल एक्साइज, कस्टम एंड सर्विस टैक्स
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)