{"_id":"826863639d491e51e6abcd1a39fac104","slug":"police-complaint-against-google-maps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल मैप्स के खिलाफ पुलिस कंपलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल मैप्स के खिलाफ पुलिस कंपलेन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
देहरादून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ने गूगल मैप्स के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। गूगल मैप्स पर देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के गलत अंकन का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
संस्थान की तरफ से इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। एसपी सिटी अजय सिंह के मुताबिक मामले में तहरीर आई है। इसमें उठाए गए बिंदुओं की जांच के आधार पर ही मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि सर्वे ऑफ इंडिया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत देश की नेशनल सर्वे और मैपिंग आर्गेनाइजेशन है। इससे पूर्व भी तकरीबन साल भर पहले सर्वे आफ इंडिया की तरफ से सीमाओं के गलत अंकन को लेकर शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन