{"_id":"63c6fbe52f90fa7397cd96eee69963c5","slug":"police-class-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में बच्चों से बात करेंगे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में बच्चों से बात करेंगे पुलिस अधिकारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 29 Jan 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं को नियमों-कानूनों का सम्मान करना सिखाने और नागरिक हित में पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन ‘रक्षासूत्र’ कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है।
विज्ञापन
गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगेगी क्लास
इसके तहत माह में एक या दो बार स्कूलीबच्चों के बीच पुलिस अधिकारियों को ले जाकर संवाद कराया जाएगा। इसकी पहली कड़ी में गुरुवार को गौतम इंटरनेशनल स्कूल को चुना गया है।
विज्ञापन
नई पीढ़ी को कानूनों और नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन गुरुवार से दून में यह अभियान शुरू कर रहा है।
शहर के इंद्रानगर स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति व पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रदीप राय से मिलकर जानकारी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
दोनों अधिकारी कानून-व्यवस्था व यातायात आदि के नियमों और इनके पालन से जुड़े विभिन्न पहुलुओं पर जानकारी देने के साथ-साथ बच्चों के सवालों के जवाब भी देंगे।