फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police caught huge amount of fake currency in roorkee

युवक के पास मिले इतने सारे नकली नोट, बैग खोलते ही सकते में आ गई पुलिस

Mon, 25 Sep 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Mon, 25 Sep 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
police caught  huge amount of fake currency in roorkee

पुल‌िस ने 200 रुपए के नकली नोटों के साथ एक युवक को पकड़ा। वहीं जब पुल‌िस ने बैग खोला तो उसके अंदर इतने पुराने और नए नोट न‌िकले की पुल‌िस सकते में आ गई। 15000 रुपये नकली नोट के साथ कलियर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इससे पहले 4700 रुपये के नकली नोट मुजफ्फरनगर में चला चुका है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार देर रात कलियर पुलिस संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाए हुए थी।

इसी दौरान पुलिस को पीपल चौक पर खड़े एक युवक पर कुछ संदेह हुआ तो वह उसकी तरफ बढ़ने लगे। पुलिस को आता देखकर युवक भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया और सीधे थाने लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

इतने नोट म‌िले

police caught  huge amount of fake currency in roorkee

तलाशी लेने पर युवक से 15 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए। इनमें 2000 के दो नोट, 500 के दस नोट, 200 के छह नोट, 100 रुपये के 32 और शेष नोट 50 रुपये के थे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शारिक पुत्र फुरकान निवासी महमूदनगर मुजफ्फरनगर बताया।

साथ ही जानकारी दी कि उसे मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति ने 50 प्रतिशत पर 20 हजार रुपये नकली नोट चलाने के लिए दिए थे। इनमें से वह 4700 रुपये मुजफ्फरनगर में चला चुका है।

​उसके बाद खुफिया विभाग के अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ की। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed