फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police catch youth in gandhi park

‘यारियां' देखकर पार्क में सुस्ताना पड़ा महंगा

Thu, 30 Jan 2014 09:30 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Jan 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
police catch youth in gandhi park

‘साहब, हम ‘यारियां’ देखकर आ रहे थे। सोचा गांधी पार्क में सुस्ता लें। तभी पुलिस ने पकड़ लिया।’

विज्ञापन


पढ़ें, बेरहम बाप ने किसी और को सौंप दिया जिगर का टुकड़ा

बुधवार को पुलिस ने देहरादून के गांधी पार्क से ऐसे ही करीब 35 युवकों को हिरासत में लिया। पार्क में नशा और हंगामा करने वाले 17 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान हुआ। इसमें एक युवती भी शामिल है।
विज्ञापन


पढ़ें, कहां, कब होंगे पंचायत चुनाव जानने के लिए पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल एसएसपी केवल खुराना को शिकायत मिली थी कि गांधी पार्क और आसपास का इलाका अराजक तत्वों का अड्डा बना रहता है। बुधवार को सीओ मसूरी जया बलूनी की अगुवाई में शहर कोतवाली पुलिस गांधी पार्क में 35 युवकों को एसएसपी दफ्तर ले आई।

पढ़ें, अब उत्तराखंड को टक्कर देंगे उत्तराखंडी

यहां कुछ ने बताया कि वह ‘यारियां’ देखकर आ रहे तो कुछ ने ‘जय हो’ देखकर आने की बात कही। छह युवकों का एक ग्रुप ऐसा भी था, जो चमोली से जूडो-कराटे सीखने आया था।

पढ़ें, पीएम की 'शरण' में उत्तराखंड के सीएम

कुछ कोचिंग जाने से पहले सुस्ताने गांधी पार्क में बैठ गए थे। ऐसे युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया। एक युवक से नशे के टैबलेट बरामद हुए। सभी बाकी का पुलिस एक्ट में चालान कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed