{"_id":"58ee4ec14f1c1bbc7fcf5f3f","slug":"police-case-on-three-peoples-for-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज, ट्रैक्टर-ट्राली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करते तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज, ट्रैक्टर-ट्राली सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने अवैध खनन में 3 ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया। इन वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ खनन चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने खनन से भरे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। कार्रवाई से खनन के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
बुधवार को एसएसआई पीडी भट्ट की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस प्राइवेट वाहनों से सिविल ड्रेस में नदी में उतरी। कार्रवाई से यमुना नदी में अवैध खनन करने वाले वाहनों में अफरा-तफरी मच गई। कई ट्रैक्टर-ट्राली चालक हिमाचल की सीमा में भाग खड़े हुए। पुलिस ने घेराबंदी कर शांति धाम के पास से अवैध खनन में लगी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इनके चालक प्रवीन पुत्र रमेश निवासी मलूकवाला, सोनू पुत्र सरदारू निवासी ग्राम भीमावाला और संदीप पुत्र ज्ञान चंद निवासी भीमावाला को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही जगह-जगह छापेमारी कार्रवाई में ओवरलोडिंग पर 24 खनन से भरे वाहनों का चालान किया गया है। कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी चौकी और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। पुलिस टीम में सिपाही चेतन बिष्ट और प्रदीप रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन