फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Reliance Jewels showroom robbery police bringing arrested Accused on Remand

रिलायंस ज्वेल्स शोरूम डकैती कांड: बिहार से गिरफ्तार बदमाश की मिली रिमांड, अब दून ला रही पुलिस

Fri, 24 Nov 2023 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 24 Nov 2023 04:17 PM IST
सार

एसएसपी अजय सिंह ने नेतृत्व में वहां मौजूद पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को आरोपी की ट्रांजिट रिमांड ली। रिमांड लेने के लिए केस के विवेचक नवीन जुराल कोर्ट में पेश हुए।

विज्ञापन
Dehradun Reliance Jewels showroom robbery police bringing arrested Accused on Remand
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने में बिहार से गिरफ्तार बदमाश को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दून ला आ रही है। आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट से उसकी ट्रांजिट रिमांड ली गई।

विज्ञापन


घटना में पुलिस ने बिहार के वैशाली से जुड़े गैंग को चिह्नित किया है। लूट में शामिल बदमाश अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी (24) निवासी बसंतपुर थाना बांझपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार को साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर से बुधवार को गिरफ्तार किया। एसएसपी अजय सिंह ने नेतृत्व में वहां मौजूद पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को आरोपी की ट्रांजिट रिमांड ली। रिमांड लेने के लिए केस के विवेचक नवीन जुराल कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन


Uttarkashi Tunnel: एस्केप पैसेज बनाया होता तो अंदर नहीं फंसते मजदूर, इन कार्यों की अनदेखी ने खड़ा किया संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से एक स्कार्पियो कार मिली है। उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसएसपी ने बताया कि बदमाश को लेकर दो दिन में पुलिस दून पहुंच जाएगी। उधर, आरोपी के साथ कार में चार अन्य लोगों से भी पुलिस डकैती की घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने की पूछताछ
एसएसपी ने बताया कि लूट में गिरफ्तार बदमाश ने अपने साथियों संग रायगंज पश्चिम बंगाल में बीते 14 अप्रैल को रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में 30 करोड़ की डकैती डाली थी। आरोपी की गिरफ्तारी होते ही बृहस्पतिवार को उससे पश्चिम बंगाल की पुलिस टीम ने भी पूछताछ की।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed