फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrived at the altar, the groom ran away

फिल्मी स्टाइल में मंडप में पहुंची पुलिस, दूल्हा भागा

Wed, 21 Aug 2013 08:34 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 21 Aug 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
police arrived at the altar, the groom ran away

उत्तराखंड के विकासनगर में पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी करने की शिकायत पर पहुंची पुलिस को देखकर दूल्हा मंडप से फरार हो गया। इससे नाराज वधू पक्ष के लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा भी काटा, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद वह शांत हो गए। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, यदि दूसरी शादी की बात प्रमाणित होती है तो आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पत्नी बताकर किया पुलिस को फोन
जानकारी के अनुसार बाड़वाला स्थित शिव मंदिर में विवाह समारोह आयोजित हो रहा था। इस दौरान एक महिला ने अपने को वर की पत्नी बताते हुए पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत हरकत में आई पुलिस विवाह स्थल पहुंची। पुलिस को देख दूल्हा मंडप से भाग गया, जिसके चलते शादी रुक गई। इस पर वधू पक्ष के लोग आग बबूला हो गए। उन्होंने डाकपत्थर चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।


शादी में खलल डालने का आरोप
उन्होंने पुलिस पर बिना सबूत के शादी में खलल डालने का आरोप लगाया। वधू पक्ष के लोग कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात पर अडे़ रहे।

देर शाम तक चौकी में हंगामा जारी रहा। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। दूसरी ओर लोकलाज के डर से पत्नी होने का दावा करने वाली महिला तो सामने नहीं आई, लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।

चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने कहा मामले की जांच की जा रही है। युवक द्वारा दूसरी शादी करने की बात की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed