फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police arrested two Youth with consignment of drug injections

Uttarakhand: नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ दो गिरफ्तार, ज्वालापुर पुलिस ने पीएसी कैंपस के पास की कार्रवाई

Sun, 19 Jun 2022 06:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Jun 2022 06:16 PM IST
सार

पुलिसकर्मियों ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को मौके पर बुलाया और इसके बाद पुलिस टीम त्रिमूर्तिनगर तिराहे पर पहुंची। इस बीच वाल्मीकि बस्ती की ओर से एक स्कूटी पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपी स्कूटी को वापस मोड़कर भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपियों केे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनकी तलाश ली गई तो उनके पास से नशीले अवैध इंजेक्शन बरामद हुए।

विज्ञापन
Police arrested two Youth with consignment of drug injections
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

 नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। औषधि निरीक्षक भी कार्रवाई के दौरान उपस्थित रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जब वह 40वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी की दो व्यक्ति काले रंग की स्कूटी पर नशे के इंजेक्शन बड़ी संख्या में लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को रात 11 बजे मौके पर बुलाया और इसके बाद पुलिस टीम त्रिमूर्तिनगर तिराहे पर पहुंची। इस बीच वाल्मीकि बस्ती की ओर से एक स्कूटी पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपी स्कूटी को वापस मोड़कर भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपियों केे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनकी तलाश ली गई तो उनके पास से नशीले अवैध इंजेक्शन बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और रुड़की से इंजेक्शन खरीदकर लाए थे। इसके साथ ही खर्चा चलाने के लिए इंजेक्शनों को बेचते भी है। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने इंजेक्शनों की जांच की तो वह नशीले निकले। आरोपियों ने अपने नाम सहदुल्ला निवासी मौहल्ला पांवधोई ज्वालापुर और हारुन उर्फ छोटा निवासी ईदगाह रोड निकट आई मैक्स हास्पिटल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को  न्यायालय में पेश किया गया

मौके पर मौजूद ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा मौके पर बरामद माल की शिनाख्त कर और पूर्ण विवरण तैयार कर पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। 

ये भी पढ़ें...Children's Aadhar Card: अब तक नहीं बनाए है बच्चों के आधार कार्ड तो बेफिक्र रहें, डाकिया खुद आएंगे घर पर 

सट्टा पर्ची व नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक पुलिस गश्त के दौरान मोहल्ला कड़च्छ में आंबेडकर चौक के पास पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि रविदास मंदिर मोहल्ला कड़च्छ में एक व्यक्ति सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम बीरेश कुमार निवासी गांव विस्वा जिला सीतापुर यूपी हाल निवासी बड़ा रविदास मंदिर के पास बताया। उसके पास से पुलिसकर्मियों को 2720 रुपये, सट्टा पर्ची व पेन भी बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed