फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested three youths for making raw alcohol

शराब कांड: पुलिस ने धरपकड़ कर 24 लोगों को दबोचा, जमीन में गड़ी शराब निकालने पर हंगामा

Mon, 11 Feb 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 11 Feb 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
police arrested three youths for making raw alcohol

भगवानपुर तहसील के गांवों में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों के मौत के बाद अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को जिलेभर में पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाते हुए 24 लोगों को दबोचा और भारी मात्रा में कच्ची और देसी शराब पकड़ी।

विज्ञापन


हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने दीपक पांडे पुत्र गौरव पांडे निवासी वनखंडी ऋषिकेश को 40 पव्वे, जितेंद्र उर्फ हरिओम पुत्र अशोक कुमार निवासी टंकी नंबर छह मायापुर के को 28 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। ज्वालापुर पुलिस ने बिल्लू पुत्र सटकू निवासी वाल्मीकि बस्ती को 42 पव्वे, दिनेश पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल निवासी राजीव नगर बस्ती, बिल्लू पुत्र शतकू निवासी वाल्मीकि बस्ती को अवैध शराब के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


रानीपुर पुलिस ने रविदास मंदिर सेक्टर एक के पास से बाला पत्नी भूप सिंह निवासी रविदास मंदिर के पास टिबड़ी को 57 पव्वे,  श्यामपुर पुलिस ने शंभू प्रसाद पुत्र बुद्ध प्रसाद नविासी रिकसाड़ी जगदीशपुर बिहार हाल पता चंडी घाट माजरा को 91 पव्वे, सुरेखा पत्नी विनोद निवासी डंडीयान वाला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। कनखल पुलिस ने फूल सिंह पुत्र कनक सिंह, घनश्याम पुत्र कनक सिंह निवासीगण गांव जगजीतपुर को 14 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहादराबाद पुलिस ने प्रदीप पुत्र धर्मपाल निवासी रविदास मंदिर को 20 पव्वे, भगवानपुर पुलिस ने अशोक कुमार पुत्र मामराज निवासी सिरचंदी को 40 पव्वे,  संजय पुत्र मंगल सिंह निवासी सिसौला को  45 पव्वे, रुड़की पुलिस ने मोहित पुत्र तेजपाल निवासी टोडा कल्याणपुर को 40 पव्वे, जोनी पुत्र इंद्रेश निवासी ब्रह्मपुर रुड़की को 35 पव्वे, दीपक पुत्र मेवालाल निवासी मिलापनगर को 38 पव्वे,  विपिन उर्फ पोपिन पुत्र पहल सिंह निवासी बेलड़ी को  40 पव्वे, मान सिंह पुत्र बलजीत निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर को 35 पव्वे, किशोर लाल पुत्र भाव सिंह निवासी गोल भट्टा मिलाप नगर,  नरेश पुत्र मिठवा लाल निवासी गोल भट्टा को 30-30 पव्वे, मंगलौर पुलिस ने ओमवीर पुत्र नगीना निवासी गंाव मुंडयाकी को पांच लीटर कच्ची शराब, सतीश पुत्र अतरू निवासी मोहल्ला खालसा को पांच लीटर कच्ची शराब, शिवकुमार पुत्र अमर सिंह निवासी बूड़पुर जट को पांच लीटर कच्ची शराब,  सुक्का उर्फ पप्पू राम पुत्र सूरजभान निवासी नत्थूखेड़ी को चार लीटर  कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

उधर, पिरान कलियर पुलिस ने इनामुलहक पुत्र अबुल हक निवासी चार मिनार के पीछे न्यू बस्ती को 40 पव्वे, बुग्गवाला पुलिस ने बबलू पुत्र हरकेश, जगपाल पुत्र सिमरू, सुरेश पुत्र बाबूराम निवासी गांव रसूलपुर को  27 लीटर कच्ची शराब व 40 पव्वे,  खानपुर पुलिस ने मेहल सिंह पुत्र नत्था सिंह निवासी ग्राम आलमपुर खानपुर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

तीन दिन में दर्ज किए 59 मुकदमे
पिछले तीन दिन में बड़े पैमाने पर शराब तस्करों की धरपकड़ की गई और भारी मात्रा में शराब भी बरामद हुई। आठ फरवरी से चले अभियान के तहत जिले भर में पुलिस ने छापे मारे। पुलिस ने अवैध शराब के 59 मुकदमे पंजीकृत करते हुए 54 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से देसी शराब के  6760 पव्वे, 147 लीटर कच्ची शराब, 40 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जमीन में गड़ी शराब निकालने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक

जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद ग्रामीण रविवार को खुद ही घरों और खेतों में दबी कच्ची शराब निकालने में जुट गए, लेकिन आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस को यह बात गले नहीं उतरी। ग्रामीणों ने पुलिस को जमीन में शराब दबी होने की जानकारी दी तो आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों को खुदाई करने से रोक दिया। साथ ही यह भी कहा कि यह काम आबकारी विभाग का है। इसके बाद ग्रामीणों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। गुस्साए ग्रामीण धरने पर बैठ गए। साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में थानाध्यक्ष के समझाने पर वे शांत हुए।

क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में जहरीली शराब पीने से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद अवैध शराब का विरोध करते आ रहे बाल्लुपुर के ग्रामीण एकजुट हो गए। रविवार उन्होंने को गांव और खेतों में खुद ही सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक युवाओं ने दो जगह खेतों में गड्ढा खोदकर दबाया गया लाहन निकाला। इसके अलावा एक खेत से दो लीटर कच्ची शराब और शराब की सात खाली केन भी मिली।

खेतों में कई जगह शराब बनाने के काम में आने वाले केमिकल के रैपर भी मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने बाल्लुपुर के घरों में भी अभियान चलाया। यहां शराब का कारोबार करने वाले कई ग्रामीणों के घरों में ताले लटके थे। एक घर के बराबर में आंगन में फावड़े से जमीन खोदी गई तो यहां से भी लाहन दबा मिला। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 

बताया जा रहा है कि ग्रामीण, पुलिस को शराब की जानकारी देने लगे, लेकिन पुलिस को यह बात कुछ नागवार गुजरी। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में तैनात इकबालपुर चौकी प्रभारी अजय जाटव ने कहा कि यह काम आबकारी विभाग है। यहां के ग्रामीण खुद ही शराब बनाते हैं और फिर खुद विरोध भी करते हैं। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए।

साथ ही पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही आननफानन में झबरेड़ा थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी, सहायक आबकारी आयुक्त बीएस चौहान समेत भगवानपुर और झबरेड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष भंडारी ने ग्रामीणों को उनके अनुरूप कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर समझाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

आबकारी विभाग के सर्च अभियान पर उठे सवाल  
जिस तरह से ग्रामीणों ने खेतों और घरों में अभियान चलाकर जमीन में दबी कच्ची शराब को ढूंढ निकाला, उससे आबकारी विभाग के सर्च अभियान पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बाल्लुपुर गांव में आबकारी विभाग दो दिन से सर्च अभियान चला रहा है। शासन के निर्देश पर टीमें दिनरात काम करने की दावा कर रही हैं। इसके बावजूद यह शराब और लाहन उनके पकड़ में क्यों नहीं आई?

हाल ही में तैनात इकबालपुर चौकी प्रभारी और ग्रामीणों के बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी। बाद में ग्रामीणों को समझाया गया। अब मामला पूरी तरह शांत हो गया है।
-डीएस रावत, सीओ मंगलौर




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed