फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested student leader

खूनी संघर्ष पर जागी पुलिस, छात्र नेता गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2014 12:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Aug 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
police arrested student leader

देहरादून में एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में कई दिन की चुप्पी के बाद पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत भट्ट समेत चार छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में कई बार हुआ संघर्ष
इनमें दो छात्र नेता एबीवीपी के हैं। एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच झगड़े की शुरुआत 19 जुलाई को एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में 20 और 21 जुलाई को भी कई जगह संघर्ष हुआ था।
विज्ञापन


इस झगड़े को छात्रसंघ चुनाव में वर्चस्व की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा था। इसी विवाद में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट की कार भी तोड़ दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अभाविप नेता नामजद हुए थे, जबकि डालनवाला निवासी एबीवीपी से जुड़े राहुल राय पर जान लेवा हमले में विनीत प्रसाद भट्ट, मोहन भंडारी आदि नामजद हुए थे।

इस मामले में पुलिस ने 67 छात्र नेताओं को मुचलकों में पाबंद करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में चालानी रिपोर्ट दी थी। बुधवार को पुलिस अचानक हरकत में आ गई।


एसपी सिटी अजय सिंह की अगुवाई में कोतवाली और डालनवाला पुलिस ने एबीवीपी के मुकेश बिष्ट, शुभम सेमल्टी को डीएवी कॉलेज से गिरफ्तार किया।

बाद में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू और मोहन भंडारी का पकड़ लिया गया। इन छात्रों को सीधे कोर्ट ले जाया गया। जहां से मुकेश को तो जमानत मिल गई, जबकि अन्य को जेल भेज दिया गया।

एबीवीपी ने किया हंगामा

पुलिस कार्रवाई के विरोध में एबीवीपी के छात्रों ने डालनवाला कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है।

बाद में एनएसयूआई नेताओं की गिरफ्तारी की बात बताई गई तो वे शांत हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed