{"_id":"aa3855e47988474eee4d2e8b6ba9f775","slug":"police-arrested-smuggler-with-leopard-skins","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 02 Mar 2014 07:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपोखरी थाना क्षेत्र में देर रात एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुलदार की खाल के साथ एक वन्य तस्कर को दबोचा है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ 2/39/51 वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
एसटीएफ ने पकड़ा
शुक्रवार देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के उपनिरीक्षक संजय मिश्रा ने सूचना पर रानीपोखरी थाना पुलिस की मदद से जाखन पुल के समीप एक संदिग्ध को धर दबोचा।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर उसके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने उसकी पहचान मनीष अधिकारी निवासी अपर बाजार, जोशीमठ, जिला चमोली के रूप में कराई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने गुलदार की खाल जोशीमठ से लाए जाने की बात कही। आरोपी खाल को बेचने के इरादे से दून जा रहा था।