{"_id":"2aef5da430d39830868be4a927cbf86b","slug":"police-arrested-protester-in-dehrdun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले प्यार से बुलाया फिर पहुंचा दिया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले प्यार से बुलाया फिर पहुंचा दिया जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की टंकी पर चढ़े दो बेरोजगार सिटी मजिस्ट्रेट की आश्वासन पर वार्ता के लिए नीचे उतरे तो पुलिस ने उन्हें और नीचे धरने पर बैठे 41 बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षितों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सभी बेरोजगारों को जिला जेल सुद्धोवाला ले जाया गया है। उधर, सात बेरोजगार अब भी पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। उन्होंने प्रशासन पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए मांग पूरी होने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को ही चढ़े थे टंकी पर
शनिवार को नौ बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार बन्नू स्कूल रेसकोर्स के पास पानी की टंकी पर मिट्टी तेल लेकर चढ़ गए थे। बेरोजगारों का कहना था कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक बेसिक राकेश कुंवर और सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत ने बेरोजगारों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस मसले पर कार्रवाई चल रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बेरोजगारों को वार्ता के लिए नीचे आने को कहा।
बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर धोनी और नमृता बोरा जैसे ही नीचे उतरे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उधर, बेरोजगारों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई है।
यह हैं प्रमुख मांगें
- प्रत्येक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में वर्षवार स्थायी नियुक्ति की जाए।
- स्कूलों में छात्र संख्या की बाध्यता को समाप्त किया जाए।
- प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दस हजार पदों पर शीघ्र विज्ञप्ति जारी की जाए।
- रमसा के उच्चीकृत विद्यालय में शीघ्र नियुक्ति की जाए।
- प्रत्येक इंटर कालेज में व्यायाम प्रवक्ता का पद सृजित कर शीघ्र नियुक्ति की जाए।