फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime: Police announced confiscation of absconding accused's property

Dehradun Crime: फरार आरोपी की संपत्ति कुर्की की पुलिस ने कराई मुनादी, रिटायर्ड कर्नल से हड़पे थे लाखों रुपये

Fri, 20 Oct 2023 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 20 Oct 2023 04:08 PM IST
सार

आरोपी जसजीत सिंह के खिलाफ सेवानिवृत्त कर्नल जेएस राणा ने भूमि के नाम पर 85 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
Dehradun Crime:  Police announced confiscation of absconding accused's property
संपत्ति कुर्की कराने को मुनादी कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवानिवृत्त कर्नल से भूमि विक्रय के नाम पर 85 लाख रुपये हड़पने वाले फरार आरोपी की पुलिस ने संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ कुर्की की मुनादी कराने आरोपी के घर पहुंची और कुर्की का नोटिस तामील कराया।

विज्ञापन


आरोपी जसजीत सिंह के खिलाफ सेवानिवृत्त कर्नल जेएस राणा ने भूमि के नाम पर 85 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन


Dehradun:  दीवार गिरने से युवती की मौत के मामले में डीएवी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लापरवाही आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी जसजीत सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी के आवास पर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची और मुनादी कराने के साथ नोटिस तामील करवाया। इस दौरान आरोपी को 26 अक्तूबर तक न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने और ऐसा न करने पर अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed