{"_id":"28daf774951e8d7a408feb5ee16348aa","slug":"police-alert-for-new-year-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साए में मनेगा नए साल का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के साए में मनेगा नए साल का जश्न
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Dec 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 दिसंबर की रात जश्न के माहौल में हुड़दंग और बवाल से निपटने के लिए देहरादून पुलिस अभी से चौकस हो गई है।
विज्ञापन
जरूरी निर्देश दिए
समारोहों के लिए पुलिस की अनुमति अनिवार्य की गई है, वहीं आयोजनों में रात दस बजे बाद डीजे बजने पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी केवल खुराना ने पुलिस कार्यालय में बैठक कर अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
बैठक में तय हुआ कि शहर में 11 बैरिययय लगाए जाएंगे। मसूरी डायवर्जन, दिलाराम चौक, घंटाघर, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, सहारनपुर चौक और लाल पुल में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वाले चालकों की एल्कोमीटर से जांच होगी।
विज्ञापन
रात दस बजे बाद शोर न हो
सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि रात दस बजे बाद कहीं भी डीजे और लाउडस्पीकर का शोर न हो। बिना अनुमति समारोह करने पर क्लब, होटल और अन्य आयोजकों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शराब की तस्करी रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने की भी हिदायत दी गई है। बैठक में एसपी सिटी नवनीत भुल्लर के अलावा सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।