फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poland climbers gone to Nanda Devi base camp even after ban in this area

रोक के बाद भी नंदा देवी बेस कैंप के लिए निकला पोलैंड का दल, हिमस्खलन सक्रिय होने से फंसने की आशंका

Wed, 05 Jun 2019 08:08 AM IST
अलका त्यागी भक्त दर्शन पांडेय, अमर उजाला, पिथौरागढ़
भक्त दर्शन पांडेय, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Jun 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
Poland climbers gone to Nanda Devi base camp even after ban in this area
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पोलैंड के पर्वतारोहियों का दल जिला प्रशासन की रोक के बावजूद नंदा देवी ईस्ट के बेस कैंप के लिए रवाना हो गया है। ऐसे में दल के सदस्यों के संकट में फंसने की आशंका है। आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निम्बाडिया ने जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। 

विज्ञापन


13 मई को नंदा देवी ईस्ट की चोटी पर पर्वतारोहण के लिए गया आठ सदस्यीय दल हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गया था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 28 मई को नंदा देवी ईस्ट के लिए निकले पोलैंड के 20 सदस्यीय पर्वतारोहियों के दल को मर्तोली में रोक दिया था। 

विज्ञापन

एक जून को ही इस दल को वापस मुनस्यारी लौटने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन दल के सदस्य प्रशासन के आदेशों की अनदेखी करते हुए नंदा देवी बेस कैंप के लिए रवाना हो गए। लापता पर्वतारोहियों की खोज में बेस कैंप तक गए आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार को पोलैंड का यह दल मार्ग में मिला। सुनील कुमार ने इसकी सूचना आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निम्बाडिया को दी।

बता दें कि नंदा देवी ईस्ट में पर्वतारोहण के दौरान एवलांच आने से बर्फ में दबे पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ का संयुक्त अभियान बुधवार से चलेगा।

आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं एवरेस्ट विजेता रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में अभियान चलेगा। रतन सिंह आईटीबीपी के अन्य पर्वतारोहियों के साथ मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed