फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poisonous alcohol case Uttarakhand and up Police revealing two arrested

शराब कांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सहारनपुर से शराब लाने वाले बाप-बेटा गिरफ्तार

Mon, 11 Feb 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला,रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Feb 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Poisonous alcohol case Uttarakhand and up Police revealing two arrested
प्रेस कांफ्रेंस करते पुलिस अधिकारी

उत्तराखंड के हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 से अधिक लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले शराब कांड को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक जहरीली शराब सहारनपुर से लाकर झबरेड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों को बेची गई थी। पुलिस ने सहारनपुर से शराब खरीदकर यहां बेचने के आरोप में बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है जबकि शराब बनाने वाले मुख्य आरोपी बाप-बेटे समेत तीन अब भी फरार हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने शराब के खाली पाउच, कोल्ड ड्रिंक्स की खाली बोतलें बरामद की हैं। उधर, हरिद्वार जिले में रविवार को जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 34 पहुंच गया। अभी तक सिविल अस्पताल रुड़की से करीब 90 लोगों को रेफर किया जा चुका है।
विज्ञापन


रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में हरिद्वार के एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी और सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जहरीली शराब बनाने व बेचने वालों का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भलस्वागाज तिराहे के पास गिरफ्तार

एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि एसपी देहात नवनीत सिंह, सीओ मंगलौर डीएस रावत और सीओ देवबंद के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर से सूचना जुटाई तो पिता-पुत्र सोनू पुत्र फकीरा और फकीरा पुत्र लच्छीराम निवासी ग्राम बाल्लुपुर, थाना झबरेड़ा के कच्ची शराब में संलिप्त होने की जानकारी मिली।

रविवार को दोनों को भलस्वागाज तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि पांच फरवरी को शाम पांच बजे पिता-पुत्र सरदार हरदेव सिंह पुत्र सुखविंदर और सुखविंदर पुत्र आशा सिंह निवासी ग्राम पुंडेन, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर से 35 बोतल कच्ची शराब की खरीदी थी।

इसके बाद सोनू शराब लेकर घर पहुंचा। इसी बीच उसने शराब का रंग सफेद देख हरदेव को फोन कर पूछा कि इसका रंग ऐसा क्यों है? साथ ही यह भी बताया कि इसमें से डीजल की दुर्गंध आ रही है। इस पर हरदेव ने बताया कि उसने शराब में कुछ रंग मिलाया था और डीजल के बर्तन में शराब बनाई थी। इसी वजह से डीजल की दुर्गंध आ रही है और रंग सफेद हो गया है।

पाउच 25 रुपये में ग्रामीणों को बेचता था

एसएसपी ने बताया कि इसके बाद सोनू ने 20 बोतल शराब गजराज पुत्र रूपचंद निवासी ग्राम बाल्लुपुर, थाना झबरेड़ा को बेच दी। दो बोतल के आठ पाउच बनाकर चार ग्रामीणों को बेच दिए और चार ग्राम खड़क निवासी धीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र चरण सिंह को बेच दिए थे।

धीर सिंह ने शराब खरीदने के बाद एक पाउच सोनू के घर पर ही पी ली, लेकिन दुर्गंध आने पर उसने तीन पाउच उसी समय सोनू को वापस कर दिए थे। इसके बाद सोनू ने छह लीटर शराब भलस्वगाज के चंद्रभान उर्फ चंदर पुत्र मोहर सिंह को बेच दिए और चार पाउच घर पर ही एक व्यक्ति को दे दिए थे।

छह फरवरी को सोनू दोबारा सहारनपुर हरदेव सिंह के घर पहुंचा और 20 बोतल शराब फिर ले आया। यह शराब उसने बिंडुखड़क के बिट्टू पुत्र धर्म सिंह को बेच दी। सात फरवरी को सोनू फिर हरदेव के घर गया और चार लीटर शराब लेकर आया। एसएसपी ने बताया कि सोनू 70 रुपये में एक बोतल (एक लीटर शराब) खरीदकर 90 रुपये में और एक पाउच 25 रुपये में ग्रामीणों को बेचता था।

शराब से लोगों को मरता देख हो गया फरार

एसएसपी ने बताया कि सोनू को जब यह पता चला कि उससे शराब खरीदकर पीने और बेचने करने वाले धीरा उर्फ धीर सिंह, बिट्टू, चंद्रभान समेत अन्य लोगों की मौत हो गई तो वह फरार हो गया। इसके बाद उसने हरदेव को यह जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हरदेव सिंह के घर दबिश दी तो वह पहले ही फरार हो गया। उसके घर और खेत पर कच्ची शराब की भट्ठी मिली थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सोनू ने यह भी बताया कि धारा पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम बिंडुखड़क ने भी जहरीली शराब बेची थी।

एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, हरिद्वार जिले में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा रविवार को 34 पहुंच गया है। रविवार को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed