{"_id":"6492a329751d2d85920203e4","slug":"pmo-principal-secretary-and-advisor-on-uttarakhand-tour-read-more-update-in-hindi-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पीएमओ के प्रमुख सचिव और सलाहकार कल से उत्तराखंड के दौरे पर, सबसे पहले जाएंगे केदारनाथ धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पीएमओ के प्रमुख सचिव और सलाहकार कल से उत्तराखंड के दौरे पर, सबसे पहले जाएंगे केदारनाथ धाम
Wed, 21 Jun 2023 12:47 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:47 PM IST
सार
पीएमओ के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा और सलाहकार अमित खरे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति जांचने के लिए अपने उत्तराखंड दौरे के तहत सबसे पहले केदारनाथ धाम जाएंगे। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति परखेंगे।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा और सलाहकार अमित खरे पीएम की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले केदारनाथ और बदरीनाथ के विकास की योजनाओं पर चल रहे काम की प्रगति को परखेंगे। वह 22 जून को दो दिवसीय दौरे में सबसे पहले केदारनाथ धाम जाएंगे और दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति जांचेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: महा जनसंपर्क अभियान के बाद कैबिनेट विस्तार पर होगी बैठक, सीएम धामी ने दिए संकेत
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु भी उनके साथ होंगे। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति परखेंगे।