फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Cabinet expansion meeting will be held after BJP public relations campaign Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand BJP: महा जनसंपर्क अभियान के बाद कैबिनेट विस्तार पर होगी बैठक, सीएम धामी ने दिए संकेत

Wed, 21 Jun 2023 12:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Jun 2023 12:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भाजपा में सभी काम तय समय पर होते हैं। अभी पार्टी का महासंपर्क अभियान चल रहा है। उसके बाद वह वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठेंगे। यानी जुलाई माह में मंत्रिमंडल विस्तार या उसमें फेरबदल पर कोई निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन
CM Dhami Cabinet expansion meeting will be held after BJP public relations campaign Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के बाद कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बारे में चर्चा करने के लिए महासंपर्क अभियान के बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठेंगे।सियासी हलकों में पिछले कुछ दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की गरमा रही चर्चाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से यह बात कही।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मंगलवार को दिन भर कैबिनेट में बदलाव की खबरें तैरती रहीं। चर्चाएं ये भी थीं कि हाल ही में नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्यों में कुछ बड़े राजनीतिक बदलाव करने पर विचार हुआ। इन राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन


फेरबदल पर हो सकता है कोई निर्णय
अटकलें तो यहां तक लगाई गईं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री से उनके सभी मंत्रियों की परफॉरमेंस रिपोर्ट मांग ली है, जिससे उनका आगे का भविष्य तय होगा। हालांकि भाजपा व सरकार की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। इन चर्चाओं के बीच मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, भाजपा सबकी राय से चलने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है। संकेतों में उन्होंने इस संभावना पर विराम लगाया कि 30 जून तक मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल होगा। सीएम ने कहा, भाजपा में सभी काम तय समय पर होते हैं। अभी पार्टी का महासंपर्क अभियान चल रहा है। उसके बाद वह वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठेंगे। यानी जुलाई माह में मंत्रिमंडल विस्तार या उसमें फेरबदल पर कोई निर्णय हो सकता है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: 'मेरी वजह से सब परेशान हैं'...लिखकर फांसी पर झूल गई महिला, सुसाइड नोट में पति से मांगी माफी

चार नए मंत्री बनने हैं, तैर रहे हैं ये नाम

सरकार गठन के बाद से ही धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली चल रहे थे। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का असामयिक निधन हो जाने से खाली पदों की संख्या बढ़कर चार हो गई। इन चार पदों के लिए कई नाम तैर रहे हैं। इनमें जातीय समीकरणों और महिला व युवा के हिसाब से अंदाज लगाए जा रहे हैं। सियासी हलकों में तैर रही अटकलों के मुताबिक, धामी मंत्रिमंडल में बदलाव के बजाय विस्तार की ज्यादा संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके अलावा बदलाव की स्थिति में एक मंत्री को हटाए जाने या उन्हें हल्का करने की संभावनाएं भी खूब जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed