फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Shri schools 206 will open in Uttarakhand education Department News in hindi

उत्तराखंड: प्रदेश में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल, नए शिक्षा सत्र से होंगे शुरू, जानिए क्या होगी इनकी खासियत

Mon, 14 Nov 2022 10:08 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Nov 2022 10:08 AM IST
सार

प्रदेश में पीएम श्री स्कूल की स्थापना को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए आकाश सारस्वत के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीएम श्री स्कूल खुलने हैं। विभाग की ओर से अपने स्तर पर अभी इन स्कूलों का चयन किया गया है। 

विज्ञापन
PM Shri schools 206 will open in Uttarakhand education Department News in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 206 पीएम श्री स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक और नगर निगम क्षेत्र से सरकारी स्कूलों का चयन भी कर लिया है। राज्य स्तर से चयनित होने के बाद अब केंद्र से इन स्कूलों को मिलने वाले अंकों के आधार पर अंतिम मुहर लगेगी। राज्य नोडल अधिकारी आकाश सारस्वत के मुताबिक यह सभी मॉडल स्कूल होंगे, जिन पर आने वाला अधिकतर खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन


राज्य में पीएम श्री स्कूलों की स्थापना के लिए शिक्षा विभाग ने 10 नवंबर को समग्र शिक्षा के उप राज्य परियोजना निदेशक आकाश सारस्वत को नोडल अधिकारी बनाया है। जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी इसके नोडल अधिकारी होंगे। राज्य नोडल अधिकारी के मुताबिक प्रदेश के केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न स्कूलों को पीएम श्री योजना में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए स्कूलों में उपलब्ध खेल मैदान, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कक्षा कक्ष, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि विभिन्न सुविधाओं को देखते हुए प्रत्येक ब्लॉक से एक सरकारी प्राथमिक स्कूल और एक माध्यमिक स्कूल को पीएम श्री स्कूल के रूप में राज्य स्तर पर चयनित किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र से दो-दो स्कूलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तर पर इन स्कूलों के चयन के बाद इसी सप्ताह इन स्कूलों का केंद्र सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा। स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर केंद्र सरकार की ओर से इन स्कूलों को पीएम श्री स्कूल घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: तबादला आदेश न मानने वाले शिक्षकों की पदोन्नति मामले में जांच के निर्देश

राज्य नोडल अधिकारी के मुताबिक राज्य स्तर पर जिन जिलों के स्कूलों का चयन किया गया है। उन जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को विभाग की ओर से इनके मानकों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्हें बताया गया है कि यदि कोई स्कूल केंद्र सरकार के किसी मानक को पूरा नहीं कर रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाए। 

अभी कई और स्कूल बनेंगे मॉडल 
राज्य नोडल अधिकारी के मुताबिक प्रदेश में 206 स्कूलों के बाद अन्य को भी मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्कूलों की खास बात यह होगी कि इनमें छात्र-छात्राओं को हर संभव सुविधाएं मिलेंगी। 

राष्ट्रीय स्तर पर खुलने हैं स्कूल 
प्रदेश में पीएम श्री स्कूल की स्थापना को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए आकाश सारस्वत के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीएम श्री स्कूल खुलने हैं। उत्तराखंड में विभाग की ओर से अपने स्तर पर अभी इन स्कूलों का चयन किया गया है। 

ये भी पढ़ें...Exclusive: दिल्ली की तर्ज पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास बनेगी उत्तराखंड की पहली एरोसिटी, जमीन की तलाश शुरू

उत्तराखंड में अभी चल रहे यह स्कूल 
प्रदेश में अभी केंद्र एवं राज्य सरकार के स्कूलों के रूप में केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, अटल उत्कृष्ट स्कूल, आश्रम पद्धति आदि स्कूल चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed