फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Uttarakhand first aerocity to be built near Jolly Grant airport on the lines of Delhi

Exclusive: दिल्ली की तर्ज पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास बनेगी उत्तराखंड की पहली एरोसिटी, जमीन की तलाश शुरू

Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
सार

जौलीग्रांट एयरपोर्ट का भी विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके बाद एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी होगी। ऐसे में एरोसिटी भविष्य का बड़ा बिजनेस हब भी बनकर उभर सकता है।

विज्ञापन
Exclusive: Uttarakhand first aerocity to be built near Jolly Grant airport on the lines of Delhi
एरोसिटी में मॉल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली की एरोसिटी की तर्ज पर देहरादून में एरोसिटी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास इस परियोजना के लिए जमीन तलाशी जा रही है। एरोसिटी में फाइव स्टार होटल, मॉल, कैफे, रेस्टोरेंट से लेकर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें हजारों लोगों के रहने के लिए आवास भी होंगे। परियोजना धरातल पर उतरी तो ये प्रदेश का पहला विश्वस्तरीय अत्याधुनिक शहर होगा।

विज्ञापन


Pithoragarh: सैर पर निकले सीएम धामी, सड़क पर ली चाय की चुस्की, ताजा की बचपन की यादें, तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट का भी विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके बाद एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी होगी। ऐसे में एरोसिटी भविष्य का बड़ा बिजनेस हब भी बनकर उभर सकता है। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक ले जाने में यह कारगर साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन घास लगेगी, ध्यान के लिए बनेगी हट

विदेशों की तर्ज पर पार्क स्थापित किया जाएगा। पार्क में जॉगिंग, साइक्लिंग ट्रैक और ध्यान लगाने के लिए हट की व्यवस्था रहेेगी। साथ ही लैंड स्केपिंग और आस्ट्रेलियन ग्रास तक लगाने पर विचार चल रहा है। वहीं, हर मौसम में पार्कों में फूल और हरियाली नजर आएगी।

मलेशिया और दुबई में हो चुके हैं निर्माण 

मलेशिया के कुआलालंपुर में केएलआईए एरोपोलिस एरोसिटी इस कांसेप्ट का शानदार उदाहरण बताया जाता है। इसी तरह दुबई ने फेस्टिवल सिटी का निर्माण हवाई अड्डे से सिर्फ एक मील की दूरी पर किया है, जिसमें एक लाख लोगों के लिए आवास, स्कूल, मॉल आदि सुविधाएं हैं।

दिल्ली में बनी हुई है एरोसिटी

राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एरोसिटी स्थापित की जा चुकी है। यहां फाइव स्टार होटल, मॉल, होटल से लेकर कैफे तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीकी होने के चलते तेजी से यह बिजनेस हब के रूप में भी विकसित हो रहा है। इसी प्रकार, मोहाली में भी एरोसिटी के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास एरोसिटी के प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। जमीन की उपलब्धता के साथ ही यह प्रोजेक्ट धरातल पर नजर आएगा। 
- आनंद बर्धन, अपर मुख्य सचिव, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed