{"_id":"67c2d964ec64c418ee0876ba","slug":"pm-narendra-modi-will-visit-uttarakhand-on-march-6-will-address-a-public-meeting-in-harshil-read-all-updates-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पीएम मोदी छह को आएंगे उत्तरकाशी, हर्षिल में करेंगे जनसभा संबोधित, शीतकालीन यात्रा का देंगे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पीएम मोदी छह को आएंगे उत्तरकाशी, हर्षिल में करेंगे जनसभा संबोधित, शीतकालीन यात्रा का देंगे संदेश
Sat, 01 Mar 2025 03:32 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 01 Mar 2025 03:32 PM IST
सार
पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा अब छह मार्च को होगा। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टल गया था।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मार्च को उत्तराखंड आएंगे। सुबह आठ बजे वह देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हर्षिल जाएंगे। हर्षिल में पीएम मोदी एक जनसभा करेंगे। इसके बाद वह मुखबा पहुंचेंगे। मुखबा में शीतकालीन यात्रा का संदेश देकर पीएम मोदी लौट जाएंगे।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टल गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुखबा और हर्षिल दौरे के दौरान जादूंग घाटी में विश्व के दूसरे ऊंचे ट्रेक जनकताल और नीलापानी घाटी में मुलिंगना पास का शिलान्यास करेंगे। इन दोनों ट्रेक के शुरू होने से 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद बंद इस घाटी में पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे।
विज्ञापन
नीलापानी-मुलिंगना पास पर ट्रेक शुरू करने की तैयारी
वहीं इसे लद्दाख की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखबा, हर्षिल घाटी में प्रस्तावित दौरे में जिले के पर्यटन को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद जग गई है। 1962 के युद्ध के बाद नेलांग और जादूंग सहित सोनम घाटी छावनी में तब्दील हो गई थी। वहां पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। लेकिन अब भौगोलिक परिस्थिति के आधार पर लद्दाख की तर्ज पर विकसित करने की योजना शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: बर्फ में फंसी जिंदगियां, उम्मीद बने हिमवीर, इन 10 तस्वीरों में देखें जवानों का जज्बा
जिला प्रशासन जादूंग-जनकताल और नीलापानी-मुलिंगना पास पर ट्रेक शुरू करने की तैयारी कर रहा है। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि हमारा प्रयास है कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने दौरे में इन दो ट्रेक का शुभारंभ कर नेलांग-जादूंग घाटी में साहसिक पर्यटन को नया आयाम दें। वहीं नेलांग और जादूंग गांव को बसाने के लिए वाइब्रेंट योजना के तहत होम स्टे निर्माण भी शुरू हो गया है।