फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi Will inaugurate Wellness Summit 2020 in Uttarakhand

उत्तराखंड वेलनेस समिट: यूएसए और चीन समेत कई देश होंगे पार्टनर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Thu, 28 Nov 2019 09:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Nov 2019 09:40 AM IST
सार

  • अप्रैल 2020 में होगा समिट का आयोजन, 25 करोड़ खर्च होने का अनुमान 
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट देहरादून में होगा आयोजन
     

विज्ञापन
PM Narendra Modi Will inaugurate Wellness Summit 2020 in Uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होने वाले वेलनेस समिट का सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। अप्रैल 2020 में इस समिट का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


इसके आयोजन पर करीब 25 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। वेलनेस समिट में यूएसए, फ्रांस, यूएई, चीन, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया कंट्री पार्टनर होंगे। इसके लिए दूतावासों से सहभागिता के लिए सहमति प्राप्त होनी बाकी है। 
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर वेलनेस उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है। आने वाले समय में इस उद्योग में 8 प्रतिशत की दर से वृद्धि होने का अनुमान है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में यह वृद्धि 20 प्रतिशत की रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में वेलनेस उद्योग की अपार संभावना को देखते हुए त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश में पहली बार वेलनेस समिट आयोजित करने जा रही है। बुधवार को कैबिनेट ने वेलनेस समिट के आयोजन को मंजूरी दे दी है। सरकार ने समिट के कार्यक्रम की रूपरेखा लगभग तय कर दी है।

दो दिवसीय इस समिट में वेलनेस इकॉनोमी, वेलनेस टूरिज्म, आर्गेनिक फूड, वेलनेस उत्पाद समेत आठ सेक्टरों पर देश दुनिया से आने वाले निवेशकों के साथ मंथन किया जाएगा।

समिट से पहले दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, अहमदाबाद, बंगलुरू, हैदराबाद में रोड शो होंगे। जबकि ऋषिकेश में एंबेसडर, कॉन्क्लेव और अल्मोड़ा में कर्टन रेजर का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed