फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra modi will arrive kedarnath dham before Lok sabha elections 2019 result

मिशन 2019 के नतीजों से पहले बाबा केदार का आशीर्वाद लेने केदारनाथ धाम आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi will arrive kedarnath dham before Lok sabha elections 2019 result
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इस मौके पर वे बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। उनके भ्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मोदी इससे पहले भी बीते दो वर्षो में 3 बार धाम पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडे ने एआईजी एसपीजी जेपी शाही के हवाले से बताया कि पीएम मोदी के धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी की टीम जिले में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें: सत्ता संग्राम 2019: भाजपा की केंद्र में वापसी के लिए बदरीनाथ- केदारनाथ धाम में होंगी हवन-पूजाएं 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके लिए गुप्तकाशी में रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है। जबकि 15 मई को एसपीजी के आईजी द्वारा भी द्वारा भी केदारनाथ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। इधर, जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई व 20 अक्टूबर 2017 व 7 नवंबर 2018 को केदारनाथ पहुंचे थे। इस दौरान दो बार उन्होंने धाम में जनता को संबोधित भी किया था। जबकि तीसरी बार पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। विदित हो कि केदारनाथ पुनर्निर्माण पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। उन्होंने कई बार धाम में कार्यों का वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए भी जानकारी प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed