फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi Uttarakhand Visit: Prime Minister Narendra Modi Rishikesh Aiims Visi Minute to Minute Program

उत्तराखंड: आज ऋषिकेश आएंगे पीएम मोदी, देंगे कई सौगातें, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Thu, 07 Oct 2021 12:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Oct 2021 12:04 AM IST
सार

PM Narendra Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी के दौरे को लेकर जहां सरकारी तंत्र पूरी तरह से चौकन्ना है तो वहीं प्रदेश सरकार और संगठन भी उत्साहित है। चुनावी साल में पीएम के दौरे से राज्य को कुछ सौगातें मिलने की आस है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Uttarakhand Visit: Prime Minister Narendra Modi Rishikesh Aiims Visi Minute to Minute Program
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड आ रहे हैं। वे ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से वे देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

विज्ञापन


उनके इस दौरे को लेकर जहां सरकारी तंत्र पूरी तरह से चौकन्ना है तो वहीं प्रदेश सरकार और संगठन भी उत्साहित है। चुनावी साल में पीएम के दौरे से राज्य को कुछ सौगातें मिलने की आस है। हालांकि प्रधानमंत्री का यह राजनीतिक दौरा नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। यह घोषणा राज्य की सड़कों, टनल व सीमांत क्षेत्र विकास, महिला कल्याण के लिए हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से शासन व प्रशासन के स्तर पर पीएम के दौरे की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


ऋषिकेश: पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 'अभेद्य किला' बना एम्स, चप्पे-चप्पे पर तैनात हुई एसपीजी और पुलिस, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने समीक्षा बैठक भी की। देहरादून के जिलाधिकारी ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को मोर्चे पर उतार दिया है। विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने ऋषिकेश हेलीपैड और एम्स तक डेरा जमा लिया है। सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

धामी ने एम्स पहुंचकर लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने ऋषिकेश एम्स पहुंचे। वहां उन्होंने तैयारियां परखीं और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से हो पालन
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर केंद्र सरकार से भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो। शासन ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

तय नहीं, केदारनाथ जाएंगे या नहीं
मुख्यमंत्री से लेकर शासन के तमाम आलाधिकारियों तक के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा केवल ऋषिकेश एम्स तक है। लेकिन मोदी के बाबा केदार का अनन्य भक्त होने की वजह से अब भी इस बात के आसार जताए जा रहे हैं कि वह केदारनाथ दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। 

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

- 9.40 बजे : लखनऊ एयरपोर्ट से एमआई-17 से रवानगी।
- 10.50 बजे : ऋषिकेश हेलीपेड पर आगमन।
- 11.00 बजे : ऋषिकेश एम्स में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
- 11.00 - 12.00 बजे: ऑक्सीजन प्लांट्स का लोकार्पण।
- 12.10 बजे : ऋषिकेश हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 
- 12.15 बजे : एमआई-17 से हेलीकॉप्टर से वापसी।

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड की धरती से विशेष प्रेम है। ये हमारे लिए खुशी के क्षण हैं। हम तो यही चाहते हैं कि वह उत्तराखंड की धरती पर बार-बार आएं। वह जब भी उत्तराखंड आते हैं, हम सब को जनसेवा के कार्य करने की नई ऊर्जा मिलती है। पीएम का यह दौरा विकास के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। यह उत्तराखंड के विकास से भी परिलक्षित होता है। वह उत्तराखंड जब भी आते हैं कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता है। चुनाव की दृष्टि से उनका यह दौरा कार्यकर्ताओं में स्फूर्ति भरने का काम करेगा।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed