फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm narendra modi rally in haridwar

जनसभा में जमकर बरसे PM मोदी, कहा उत्तराखंड के विनाश हिसाब लेंगे

Fri, 10 Feb 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 10 Feb 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi rally in haridwar
pm modi - फोटो : amar ujala

ह‌रिद्वार में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य के विकास के प्रति अपनी सरकार को गंभीर बताते हुए राज्य के समग्र विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने राज्य के साथ ही यहां से युवाओं की परवरिश को भी अपनी जिम्मेदारी बताया और इसके लिए डबल इंजन की जरूरत बताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 11 मार्च के बाद उत्तराखंड के विनाश करने वालों से हर हिसाब लिया जाएगा। कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी कि यदि उनके बारे में अनाप शनाप बोलने से नहीं रुके तो उनके सारे कर्मों  का हिसाब लिया जाएगा। क्योंकि उनके कारनामों की पूरी जन्मपत्री मेरी जेब में पड़ी है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान पर भाजपा की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पलायन रोकने और उद्योगों का जाल बिछाने का भी दावा किया। उत्तराखंड की 16 वर्ष की किशोर आयु का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 16 से 21 साल की उम्र में परवरिश की सबसे अहम जिम्मेदारी होती है। मैं यहां वोट ही मांगने नहीं आया हूं, बल्कि यहां की परवरिश का दायित्व लेने आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा

pm narendra modi rally in haridwar
pm modi

देवभूमि को नमस्कार करते हुए अपने भाषण की शुरुआत कर मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले साल में राज्य का जो हाल हुआ है, इसके लिए डबल इंजन की जरूरत पड़ेगी। बड़ा इंजन केंद्र में बैठा है, दूसरा इंजन राज्य में भाजपा की सरकार के रूप में बनाना होगा।

16 से 21 साल के युवाओं पर फोकस करते हुए उन्होंने ऐसा उत्तराखंड बनाने का भरोसा दिलाया, जिससे लोगों को रोजगार के लिए अपना घर न छोड़ना पड़ा। दावा किया वह प्रदेश में उद्योगों का जाल बिछा देंगे। उन्होंने अपनी सरकारी उपलब्धियों का बखान करते हुए एक ओर जहां वन रैंक, वन पेंशन देने के निर्णय को बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए दावा किया कि भारतीय सेना के पराक्रम की यह घटना विश्व में ऐतिहासिक घटना के तौर पर दर्ज हो गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार वन रैंक, वन पेंशन के मद्दे पर वर्षों से पूर्व सैनिकों के साथ छल करती रही  लेकिन पीएम बनने के बाद जब उन्होंने फाइल देखी तो पाया कि कांग्रेस ने कोई हिसाब किताब नहीं लगाया था। हमने जब पूरा हिसाब लगाया तो 12 हजार करोड़ रुपये की जरूरत थी। अभी तक छह हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं, बाकी रकम भी जल्द दे दी जाएगी।

यहां के जिम्मेदार लोग देवभूमि को बर्बाद करना चाहते हैं

pm narendra modi rally in haridwar
pm modi

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में बैठे लोग देवभूमि के जंगलों का कटवाकर यहां का विनाश करना चाहते हैं। जंगलों को सुरक्षित नहीं रखा गया तो उत्तराखंड बर्बाद हो जाएगा। यहां के जिम्मेदार लोग देवभूमि को बर्बाद करना चाहते हैं उनके सपने पूर नहीं होने देंगे।

केदारनाथ त्रासदी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि जब पूरा उत्तराखंड त्रासदी के दौर से गुजर रहा था तब वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होने के नाते यहां के लोगों की मदद करने पहुंचे थे, लेकिन कांग्रेस के नेता विदेशों में सैर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो उत्तराखंड अपने पानी से पूरे देश की प्यास बुझा सकता है और पूरे देश को बिजली से रोशन कर सकता है, कांग्रेस के लोगों ने उसे ही अंधेरे में डुबा रखा है।

पर्यटन के मुद्दे पर भी उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा और कहा कि आज पर्यटन तेजी से बढ़ने वाला उद्योग बन गया है, लेकिन यहां तमाम संभावनाएं होने के बावजूद इस क्षेत्र में विकास नहीं किया गया। नोटबंदी का जिक्र करते हुए मोदी ने उन्हें सुनने आई भीड़ से जमकर वाहावाही लूटी।

कालेधन के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी

pm narendra modi rally in haridwar
pm modi rally

उन्होंने कहा कि आठ नवंबर की रात आठ बजे जब वह नोटबंदी की घोषणा कर रहे थे, तब कालाधन जमा करने वालों को सर्दी में भी पसीने छूट गए थे।

यह निर्णय उन्होंने अपने फायदे के लिए नहीं लिया है बल्कि सवा सौ करोड़ भारतीयों के हित में लिया है। 70 साल तक जिन लोगों ने देश को लूटा और कालेधन से अपनी तिजोरियां भरी, उन सबसे एक एक पाई का हिसाब लिया जाएगा।

इस पैसे से गरीब लोगों को घर, बेरोजगारों नौकरियां, किसानों के खेतों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने चुनावों के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा भी किया।  जनसभा को केंद्रीय मंत्री जेपी नडडा, धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, विधायक मदन कौशिक आदि नेताओं ने किया। संचालन बलराज पासी ने किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में हर वर्ग को छुआ

pm narendra modi rally in haridwar
pm modi rally
ऋषिकुल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में हर वर्ग को छुआ, लेकिन भाषण का सबसे जोश भरने वाला अंश सर्जिकल स्ट्राइक रहा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक से विपक्ष पर बड़ा वार किया तो युवाओं ने इसका स्वागत उत्साह के साथ किया।

सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी ने कहा कि उन्हें देश की सुरक्षा की चिंता है। हमारे जवानों ने सीमा पार उनके (पाकिस्तानियों के) घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। अंधेरी रात में हमारे फौजियों ने आतंकियों को दिन में तारे दिखा दिए। पूरे विश्व में इस सैन्य ऑपरेशन की स्टडी हो रही है और ऑपरेशन दुनिया भर में महान घटनाओं में दर्ज हो गया। उसके बाद पाकिस्तान के एक अखबार में खबर छपी कि ट्रकों में लाश ढोई जा रही है।

जैसे ही विपक्ष को पता चला कि सर्जिकल स्ट्राइक हो चुका है तो उनके पेट में चूहे दौड़ने लगे। मोदी ने पब्लिक से संवाद करते हुए पूछा कि अब इन्हें बताएं कि सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पहले प्रेस कांफ्रेंस बुलानी चाहिए क्या। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय पूछकर नहीं लिए जाते, फौज पर भरोसा करना पड़ता है। ऐसे निर्णय इसलिए लेने होते हैं कि आप हैं, हिंदुस्तान है, दुश्मनों का मैदान है, कुछ करके दिखाना है। मुझे खुशी है कि हमारी फौज ने कमाल करते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। लेकिन अफसोस कि विपक्ष को राष्ट्र नीति की भी समझ नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विपक्ष ने पूछा कि हमारे कितने जवान मरे। अरे आपको शर्म आनी चाहिए कि मेरे जिंदादिल जवान हैं, मारकर जिंदा आना कोई गुनाह नहीं है, बल्कि गर्व होता है।

उन्होंने कहा कि मैंने माता-बहनों के लिए गैस का इंतजाम कराया। पेट्रोलियम मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि गैस घर-घर पहुंचने से माताओं-बहनों को खाना बनाते समय अब 400 सिगरेट का धुआं पीना नहीं पड़ता। अब उनके साथ सभी का स्वास्थ्य सुधर रहा है।

हरिद्वार में मोदी को नहीं आई मां गंगा की याद 
गंगा स्वच्छता की योजनाओं पर हजारों करोड़ खर्च का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरिद्वार आकर भी मोक्षदायिनी गंगा को भूल गए। करीब 45 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने गंगा का जिक्र तक नहीं किया। उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए मोदी ने कई बार ऋषि-मुनियों और मठ-मंदिरों का हवाला दिया, लेकिन ढाई वर्ष पहले जिस ऋषिकुल मैदान पर नमामि गंगे योजना की घोषणा की थी, वहां दोबारा उन्होंने गंगा का नाम तक नहीं लिया।

गंगा के बिना हरिद्वार, वाराणसी, इलाहाबाद जैसे तीर्थों की कल्पना नहीं की जा सकती। इससे वाकिफ प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी से नामांकन करने के दौरान कहा था कि ‘मुझे यहां आकर मां की गोद जैसा अनुभव हो रहा है’। लेकिन हरिद्वार आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गंगा याद नहीं आई। उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे से अपने भाषण की शुरुआत की और विकास का भरोसा दिलाते हुए नोटबंदी पर आकर अपना संबोधन पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed